CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » T20 World Cup : विश्व कप फाइनल में बेथ मूनी का धमाका, ऐसा कारनामा कर तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup : विश्व कप फाइनल में बेथ मूनी का धमाका, ऐसा कारनामा कर तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share
T20 World Cup
T20 World Cup

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। विश्व कप के खिताबी मुकाबले में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज ने ऐसा प्रदर्शन (T20 World Cup) किया, जिसकी चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है। फाइनल में उनकी दमदार पारी ने टीम को जीत दिलाने के साथ इतिहास के पन्नों में भी नया अध्याय जोड़ दिया। मुकाबले के बाद उनके नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड अब तक कोई पुरुष या महिला खिलाड़ी नहीं बना सका था।

Contents
  • फाइनल में तीसरी बार लगाया अर्धशतक T20 World Cup
  • विराट कोहली का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे
  • फाइनल मुकाबलों में लगातार चमकीं
  • साझेदारी से दिलाई आसान जीत
  • दो बड़े पुरस्कार भी किए अपने नाम

लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल के दौरान उनकी बल्लेबाजी ने इंग्लैंड की उम्मीदों को धीरे धीरे खत्म कर दिया। शानदार अर्धशतक के बाद उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज था।

फाइनल में तीसरी बार लगाया अर्धशतक T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। इसी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

इस अर्धशतक के साथ बेथ मूनी टी20 विश्व कप फाइनल में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले विराट कोहली, कुमार संगाकारा और मार्लन सैमुअल्स ने पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में दो दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं महिला क्रिकेट में भी अब तक कोई खिलाड़ी फाइनल में एक से ज्यादा अर्धशतक नहीं लगा सकी थी।

फाइनल मुकाबलों में लगातार चमकीं

बेथ मूनी का विश्व कप फाइनल में प्रदर्शन लगातार शानदार (T20 World Cup) रहा है। साल 2020 के फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाए थे। इसके बाद 2023 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 74 रन की पारी खेली। अब 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 64 रन बनाकर उन्होंने तीसरी बार फाइनल में अर्धशतक जड़ दिया।

साझेदारी से दिलाई आसान जीत

मूनी ने इस मुकाबले में फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य सात विकेट रहते हासिल कर लिया और एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने में सफल रहा।

दो बड़े पुरस्कार भी किए अपने नाम

शानदार बल्लेबाजी के लिए बेथ मूनी को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना (T20 World Cup) गया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया।

DC vs LSG : सांसें रोक देने वाले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया, आशुतोष व विप्रज रहे गेमचेंजर
Virat Kohli Orange Cap : किंग कोहली का विस्फोट, लखनऊ पस्त…!
IPL 2026 :  मिनी ऑक्शन से पहले LSG ने खेला मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा
IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी
Smriti Mandhana vs Shubman Gill Record 2025: साल के आखिरी मैच में टूट सकता है बड़ा इंटरनेशनल रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Flood Alert Balodabazar
Flood Alert Balodabazar : नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : लगातार हो रही बारिश…

Chintan Shivir 3.0
Chintan Shivir 3.0 : चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : विष्णु देव साय

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : विकसित छत्तीसगढ़ (Developed Chhattisgarh)…

Rotary Club Bhilai Greater
Rotary Club Bhilai Greater : सेवा के नए संकल्प के साथ रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर को मिला नया नेतृत्व

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : समाज सेवा, जनकल्याण और…

Nakti Case
Nakti Case : कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है : केदार कश्यप

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : नकटी गांव प्रकरण (Nakti…

Mason Accident : घर निर्माण के दौरान बांस की चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, गांव में पसरा मातम

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : धमतरी जिले में घर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?