CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Baranawapara Tourism
Baranawapara Tourism

रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू

Contents
  • बफर क्षेत्रों में घूम सकेंगे पर्यटक
  • मानसून में बढ़ेगी प्राकृतिक सुंदरता
  • रोजगार और सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
  • प्रकृति, संस्कृति और विरासत को जोड़ने की पहल

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले का बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मानसून के दौरान वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर वर्ष यह निर्णय लिया जाता है। हालांकि अभयारण्य बंद रहने के बावजूद पर्यटक अब आसपास के बफर क्षेत्रों में प्रकृति, संस्कृति और विरासत का आनंद ले सकेंगे।

बलौदाबाजार वनमंडल ने पर्यटकों के लिए “बारनावापारा–सिरपुर पर्यटन सर्किट : द सेक्रेड गारलैंड” (Baranawapara Tourism Circuit) की शुरुआत की है। इस पहल के तहत रायपुर के आसपास स्थित प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बफर क्षेत्रों में घूम सकेंगे पर्यटक

नए पर्यटन सर्किट में सिरपुर, धसकुंड जलप्रपात, तुरतुरिया ईको कल्चरल सेंटर, गिरौदपुरी धाम, सिद्धखोल जलप्रपात, सोनाखान, शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक, देवपुर नेचर कैंप, अचानकपुर का देव हिल्स ईको एथनिक स्टे और कोडार जलाशय जैसे प्रमुख स्थल शामिल किए गए हैं। इन स्थानों पर पर्यटक हरियाली से भरे जंगल, झरने, पहाड़ियां, धार्मिक स्थल, पुरातात्विक धरोहर और जनजातीय संस्कृति का अनुभव कर सकेंगे।

मानसून में बढ़ेगी प्राकृतिक सुंदरता

बारिश के मौसम में बारनावापारा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर जाती है। हरियाली से ढकी पहाड़ियां, बहते झरने और वन क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। इस दौरान देवपुर नेचर कैंप, देव हिल्स ईको एथनिक स्टे, सिद्धखोल जलप्रपात, तुरतुरिया धाम, धामनी ईको विलेज, धसकुंड फॉल और सिरपुर प्रमुख पर्यटन केंद्र रहेंगे।

रोजगार और सतत पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वन विभाग इस पर्यटन सर्किट को देशभर में पहचान दिलाने के लिए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और नेचर फोटोग्राफर्स को जोड़ रहा है। इस पहल का उद्देश्य जिम्मेदार और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही स्थानीय समुदायों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रकृति, संस्कृति और विरासत को जोड़ने की पहल

वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार यह पहल प्रकृति, संस्कृति, विरासत और स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अभयारण्य बंद रहने की अवधि में भी पर्यटक बारनावापारा–सिरपुर बफर क्षेत्रों के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर सतत पर्यटन और रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Nivedita Mandavi Content Creator : DSP की बेटी को किडनैपिंग और गैंगरेप की धमकी, ‘लीक चैट’ ने खोला आरोपियों का कच्चा चिट्ठा!
BJP New President : भाजपा की कमान किसके हाथ! धर्मेंद्र–भूपेंद्र–शिवराज–मनोहर में से एक बनेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश आज करेंगे शुभारंभ
Chhattisgarh IPS Promotion : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS
Chhattisgarh Tourism Minister : जशपुर के ‘मिनी गोवा’ पहुंचे पर्यटन मंत्री, मयाली की वादियों में बोटिंग का लिया लुत्फ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Woman Dead Body Found : नाले से अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Bilaspur Woman Dead Body Found

Dumartarai Wholesale Market : 8 जुलाई को होगा लोकार्पित, CM विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेश को समर्पित

Dumartarai Wholesale Market

Fertilizer Distribution
Fertilizer Distribution : उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, महालक्ष्मी कृषि केंद्र का लाइसेंस निलंबित

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : खरीफ सीजन में…

Cage Wheel Tractor
Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

सीजी भास्कर, 08 जुलाई।  खेतों में जुताई और…

Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…

Naya Raipur Nakti Village Demolition

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?