CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai : दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने बताए बड़े फैसले, बस्तर से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक रखे अहम प्रस्ताव

Vishnu Deo Sai : दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने बताए बड़े फैसले, बस्तर से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक रखे अहम प्रस्ताव

By Newsdesk Admin
25/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार के साथ हुई चर्चाओं की जानकारी (Vishnu Deo Sai) साझा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कई अहम प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे गए हैं।

Contents
  • अमित शाह से बस्तर के विकास पर हुई चर्चा Vishnu Deo Sai
  • आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना का रखा प्रस्ताव
  • यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिलेगा सहयोग
  • आपातकाल और कोचिंग सेंटरों पर भी बोले

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई और राज्य के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रस्तावों से आने वाले समय में प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा।

अमित शाह से बस्तर के विकास पर हुई चर्चा Vishnu Deo Sai

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और वहां चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार काम कर रही हैं।

आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना का रखा प्रस्ताव

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है और यहां औषधीय जड़ी बूटियों की प्रचुर उपलब्धता है। ऐसे में आयुर्वेद आधारित चिकित्सा, अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस संस्थान की स्थापना आवश्यक है।

यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिलेगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी करने वाले 13 विद्यार्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि अब इन विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आपातकाल और कोचिंग सेंटरों पर भी बोले

25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस समय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का दमन हुआ था। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर की जानकारी मिलनी चाहिए।

इसके साथ ही लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग संस्थान हादसे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च (Vishnu Deo Sai) प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य सचिव को प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कराने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Hirmaram Fish Farming : डबरी से बढ़ी किसान की आमदनी, वार्षिक आय दोगुनी, सालाना 1 लाख तक वृद्धि
Goods Vehicle Crash : अनियंत्रित मालवाहक 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Wrestling Gold Story: संघर्ष की मिट्टी से उठकर मनीषा बनी चैंपियन, मां के भरोसे ने दिलाया गोल्ड
विधायक रिकेश ने 6 वर्षों से लंबित नगरीय निकाय के सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित उपादान और पेंशन पर कराया ध्यानाकर्षण, उप संचालक ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, भटक रहे ढाई सौ से अधिक रिटायर्ड कर्मियों को बड़ी राहत की उम्मीद
CG Road Development : कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा–सलका मार्ग के उन्नयन को मंजूरी, 40.93 करोड़ से सुधरेगी 29 किमी सड़क

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?