CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Chamber of Commerce : वर्गफुट आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क खत्म करने CM साय से की मांग

Chhattisgarh Chamber of Commerce : वर्गफुट आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क खत्म करने CM साय से की मांग

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों व्यापारियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर नगर पालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम, 2025 में लागू वर्गफुट (स्क्वायर फीट) आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए लाइसेंसवार फ्लैट शुल्क प्रणाली लागू करने का आग्रह किया। (Chhattisgarh Chamber of Commerce)

Contents
  • 43 व्यवसायों को मिली छूट का स्वागत, लेकिन शुल्क व्यवस्था पर जताई चिंता : Chhattisgarh Chamber of Commerce
  • छोटे और मध्यम व्यापारियों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव
  • ‘नाप-जोख से बढ़ेंगे विवाद और भ्रष्टाचार’ : Chhattisgarh Chamber of Commerce
  • ‘व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहेगा चेम्बर’

43 व्यवसायों को मिली छूट का स्वागत, लेकिन शुल्क व्यवस्था पर जताई चिंता : Chhattisgarh Chamber of Commerce

चेम्बर ने सरकार द्वारा 43 प्रमुख व्यवसायों को ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता से मुक्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रक्रियागत सरलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, नियम-18 के तहत लागू वर्गफुट आधारित वार्षिक पंजीकरण शुल्क व्यापारियों के लिए राहत की बजाय आर्थिक बोझ बन गया है।

छोटे और मध्यम व्यापारियों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

चेम्बर के अनुसार नगर निगम क्षेत्रों में ₹6 प्रति वर्गफुट की दर से अधिकतम ₹30 हजार तक वार्षिक शुल्क निर्धारित किए जाने से सबसे अधिक असर छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ेगा। संगठन ने कहा कि व्यापार को आसान बनाने के बजाय यह व्यवस्था व्यापारियों की लागत बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

‘नाप-जोख से बढ़ेंगे विवाद और भ्रष्टाचार’ : Chhattisgarh Chamber of Commerce

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि वर्गफुट आधारित शुल्क व्यवस्था लागू होने से दुकानों की नाप-जोख के नाम पर निरीक्षण, विवाद और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ेगी। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था को समाप्त कर सभी व्यापारियों के लिए समान लाइसेंसवार फ्लैट शुल्क लागू किया जाए, जिससे पारदर्शिता और सरलता बनी रहे।

‘व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहेगा चेम्बर’

सतीश थौरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का उद्देश्य किसी सरकारी निर्णय का विरोध करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान शासन तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व्यापारियों की इस न्यायसंगत मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे।

Dhamtari Python Rescue : खेत में दबा कुछ हिलने लगा, खुदाई हुई तो सामने आया 10 फीट लंबा खौफनाक नज़ारा
Illegal Paddy Transport : महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम
IAS Officers Transferred : IAS अधिकारियों का किया तबादला, यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
🛑 Raipur Breaking : युवक को बांधकर प्लेटफार्म में घसीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रेलवे पुलिस के 6 कर्मचारी निलंबित, स्टेशन के 3 स्टॉल सील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Coal Levy Case
Chhattisgarh Coal Levy Case : कोल लेवी मामले में 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश, 12 आरोपियों की भूमिका का जिक्र

Chhattisgarh Coal Levy Case :मामले में पूर्व अधिकारियों,…

Puja Special Train
Puja Special Train : हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 12 से 27 अक्टूबर तक 6 फेरे; बिलासपुर-रायपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Puja Special Train : रेल प्रशासन ने यात्रियों…

Bemetara Newborn Missing Case
Bemetara Newborn Missing Case : प्रसव के बाद नवजात लापता, दो अज्ञात महिलाओं पर शक

Bemetara Newborn Missing Case : शुरुआती जांच में…

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Puja Special Train
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?