CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Professor Viral Case : कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने वाला छात्र गिरफ्तार

Bhilai Professor Viral Case : कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने वाला छात्र गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एक महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने कॉलेज के ही छात्र प्रांजल यादव (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीजीडीसीए सेकेंड ईयर (R2) का छात्र है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। (Bhilai Professor Viral Case)

Contents
  • मानहानि नोटिस के बाद रिकॉर्डिंग की वायरल : Bhilai Professor Viral Case
  • कॉलेज को बदनाम करने का आरोप
  • एफआईआर के बाद मिली जान से मारने की धमकी : Bhilai Professor Viral Case
  • अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस

मानहानि नोटिस के बाद रिकॉर्डिंग की वायरल : Bhilai Professor Viral Case

पुलिस के अनुसार, कॉलेज प्रबंधन द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस के संबंध में जानकारी लेने के लिए आरोपी ने महिला प्रोफेसर को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने कॉल रिकॉर्ड कर ली और बाद में प्रोफेसर की फोटो व मोबाइल नंबर के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे महिला प्रोफेसर की सामाजिक छवि प्रभावित हुई और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

कॉलेज को बदनाम करने का आरोप

महिला प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कॉलेज के खिलाफ लगातार पोस्ट और वीडियो साझा कर रहा था। कॉलेज प्रशासन ने पहले भी उसे मानहानि का नोटिस जारी किया था, लेकिन उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं।

शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

एफआईआर के बाद मिली जान से मारने की धमकी : Bhilai Professor Viral Case

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एफआईआर दर्ज होने के करीब दो सप्ताह बाद महिला प्रोफेसर को शिकायत वापस लेने की धमकी मिली।

प्रोफेसर के अनुसार, 18 जून की सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। सेक्टर-6 स्थित पावर जिम के पास बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और कहा कि “पत्रकार प्रांजल यादव अब आपको परेशान नहीं कर रहा है, आप भी अपनी एफआईआर वापस ले लीजिए, नहीं तो आगे बहुत ज्यादा परेशानी होगी।” इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस

महिला प्रोफेसर ने घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारियों को देने के बाद भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

Raipur Traffic Accident: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने छीनी मासूम की सांस, एक बच्ची गंभीर
Jashpur Mela News : जतरा मेले से पहले प्रशासन सख्त, नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई
Youth Murder in Raipur : युवक की सिर कुचलकर हत्या, WRS मैदान में मिली लाश
रायपुर में 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 34 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा व्यवस्था लागू
गुजरात के जाम नगर में बड़ा हादसा, जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, दूर तक बिखरे विमान के टुकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Attack
Elephant Attack : दो रातों में हाथियों का तांडव, 8 मकान तोड़े, फसल बर्बाद

सीजी भास्कर, 09 जुलाई : हाथियों का हमला…

Trailer Accident  : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंदा, मौके पर मौत 

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  कोरबा में तेज…

Tiger Alert
Tiger Alert : 10 साल बाद फिर बाघ की आहट! कुरंदी में मिले ताजा पंजों के निशान 

सीजी भास्कर, 09 जुलाई : बस्तर के दरभा…

Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई

Bhilai Hotel Death Case

Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया

Bilaspur False NDPS Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?