CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jogi Congress 2.0 Launched : अमित जोगी ने बताया नया विजन

Jogi Congress 2.0 Launched : अमित जोगी ने बताया नया विजन

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) या कहिए जोगी कांग्रेस. पार्टी नई सोच, नए विजन और नए कलेवर के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसे जोगी कांग्रेस 2.0 का नाम दिया है. (Jogi Congress 2.0 Launched)

Contents
  • अजीत जोगी का नाम हटा : Jogi Congress 2.0 Launched
  • नशा, बेरोजगारी और अन्याय
  • कांग्रेस विलय और भाजपा की बी-टीम : Jogi Congress 2.0 Launched
    • अजीत जोगी के लेखों पर आधारित किताबें विमोचित

रायपुर में अपने निवास पर पत्रकारों के सामने अमित जोगी ने पार्टी 2.0 को लॉन्च किया. पार्टी का विजन रखा और बताए नए दौर की राजनीति कैसे होगी? किस तरह से होगी? किस पर आधारित होगी?

अमित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान समय में राजनीति पूरी तरह से बदल गई है. यह दौर पारंपरिक राजनीति पर नहीं, बल्कि नई दृष्टि, नई तकनीक और नई सोच पर आधारित है. युवा नेतृत्व और विजन के साथ चलने का है. वंशवाद और जाति-धर्म से हटकर जमीनी मुद्दों पर जनता के साथ खड़े रहने और काम करने का है.

अजीत जोगी का नाम हटा : Jogi Congress 2.0 Launched

इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस युवा विंग को पूरी तरह से बदल दिया गया है. अब पार्टी के संस्थापक रहे अजीत जोगी का नाम युवा मोर्चा में नहीं रहेगा. जिनके लिए यह पार्टी उन्होंने बनाई थी सिर्फ उसे ही रखा गया है. अजीत जोगी युवा कांग्रेस का नाम अब जनता युवा कांग्रेस होगा. और इसके नए अध्यक्ष बनाये गए हैं ईश्वर उपाध्याय. युवा टीम का नेतृत्व ईश्वर करेंगे.

नशा, बेरोजगारी और अन्याय

इसी के साथ ही पार्टी प्रदेश में तीन मुद्दों के साथ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. नशा, बेरोजगारी और अन्याय के लिए पार्टी हर मोर्चे पर काम करेगी.

वहीं जनता युवा कांग्रेस की ओर से बेटी बचाओ के साथ-साथ बेटा बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा. क्योंकि छत्तीसगढ़ के बेटों को नशा, बेरोजगारी और अवसाद बचाना है. शराब पीने के मामले में हमारा राज्य नवंबर बन गया है. सूखे नशे के मामले में 6वें स्थान पर आ गया है.

कांग्रेस विलय और भाजपा की बी-टीम : Jogi Congress 2.0 Launched

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी का विलय हम कांग्रेस में करना चाहते है. इसके लिए एक साल पहले हमने कांग्रेस हाईकमान को पत्र भी लिखा था. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ है. ऐसे में हम क्या करते? हमने अपनी पार्टी की नई शुरुआत की है. आज कांग्रेस को सहारा की जरूरत है. पूरे देश में कांग्रेस का यही हाल है.

अमित जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस का सहारा बनना चाहती है. भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को इसकी जरूरत भी है. जहाँ तक बात भाजपा की बी टीम कहे जाने का है तो इसका टैग हमारी पार्टी पर लगा है. और जनता के बीच इसका नकरात्मक मैसेज गया. इससे बड़ा नुकसान हुआ है. लेकिन अब पार्टी नई भूमिका के लिए तैयार है.

अजीत जोगी के लेखों पर आधारित किताबें विमोचित

इस मौके पर अजीत जोगी के लेखों पर आधारित दो किताबों का विमोचन भी किया गया. इन किताबों में ‘दृष्टिकोण’ और ‘सदी के मोड़’ शामिल हैं. डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि इसमें 90 के दशक में जो राजनीतिक घटनाक्रम रहे उस पर लेख है. जिस पर जोगी जी लिखत रहे हैं. उनके लेख समाचार पत्रों में बतौर स्तम्भकार छपते रहे.

 

Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज
Liquor Scam Supreme Court Case: सौम्या चौरसिया ने ED गिरफ्तारी को दी चुनौती, कवासी लखमा ने मांगी जमानत
Amitabh Bachchan : जया से डरते हैं बिग बी? देर रात घर लौटने पर बताया मजेदार किस्सा
Cyber Awareness: मुंगेली में 1000 विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने की दी सीख
Chhattisgarh Budget 2026: साय सरकार का तीसरा बजट, हर पाई का हिसाब—कहां से आएगा पैसा, कहां जाएगा खर्च

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Action Against Tobacco Sellers
Police Action Against Tobacco Sellers : कोरबा में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने पर 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

Police Action Against Tobacco Sellers : पुलिस ने…

SECL Wins First Prize
SECL Wins First Prize : एसईसीएल को सोशल मीडिया में देशभर में मिला पहला स्थान, कोल इंडिया स्थापना दिवस पर झोली में आए 7 पुरस्कार

SECL Wins First Prize : कंपनी प्रबंधन ने…

SECR 840 Trains Cancelled
SECR 840 Trains Cancelled : 9 महीने में SECR की 840 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर रेल मंडल में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

SECR 840 Trains Cancelled : 22 नवंबर को…

Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR
Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR

ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने…

Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश
Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश

दुर्ग पुलिस डीजीपी के निर्देश (Durg Police DGP…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?