CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Love Affair Murder : पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या

Love Affair Murder : पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  लव अफेयर (Love Affair Murder) से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला धमतरी जिले से सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से युवक के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला था और महिला ने उसे अपना रिश्तेदार बताकर घर में ठहराया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Contents
    • रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी बातचीत, फिर हुआ प्रेम संबंध
    • 15 दिन पहले मंदसौर भी गई थी महिला
  • Love Affair Murder  एक ही हॉल में सो रहे थे सभी
    • रात 3 बजे खुली नींद, फिर कर दी हत्या
    • आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी बातचीत, फिर हुआ प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, बाजार कुर्रीडीह निवासी योगेंद्र सोरी (38) साइकिल स्टैंड का व्यवसाय करता है और पत्नी पूर्णिमा सोरी व दो बेटियों के साथ रहता है। करीब एक वर्ष पहले पूर्णिमा की पहचान मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की दलौदा तहसील निवासी शंकर सूर्यवंशी (40) से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर कथित प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद शंकर समय-समय पर पूर्णिमा से मिलने धमतरी आने लगा।

15 दिन पहले मंदसौर भी गई थी महिला

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले पूर्णिमा अपनी दोनों बेटियों के साथ शंकर के घर मंदसौर गई थी। वहां चार-पांच दिन रुकने के बाद वह वापस अपने गांव लौट आई। इसके बाद 8 जुलाई की शाम करीब 7 बजे शंकर एक बार फिर पूर्णिमा से मिलने कुर्रीडीह पहुंचा। महिला ने उसे अपना रिश्तेदार बताकर घर में ही ठहरा दिया।

Love Affair Murder  एक ही हॉल में सो रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद घर के एक ही हॉल में योगेंद्र सोरी, उसकी पत्नी पूर्णिमा, दोनों बेटियां और शंकर सो गए।

रात 3 बजे खुली नींद, फिर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे योगेंद्र की नींद खुली। उसने पत्नी और शंकर को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देखकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शंकर के गले पर कई वार कर दिए। हमले में शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूर्णिमा ने 108 एंबुलेंस की मदद से शंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Big Breaking : पुलिस ने शहर का 50 से अधिक CCTV खंगाला 🛑 फुटेज छानने बाद जब कड़ाई से हुई पूछताछ, तोते की तरह बोल पड़ी लड़की, गैंगरेप का मामला निकला फर्जी 🛑 पड़ोसियों को फंसाने रची साजिश का पर्दाफाश
Silver Seizure : कार से निकली 2.56 करोड़ की 222 किलो चांदी
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के नाम पर ठगी की कोशिश, पहले बनाई फेक आईडी फिर लोगों को भेजे मैसेज, साइबर ठग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रेलवे में नौकरी के नाम पर एक करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
Marijuana Transport Arrested : मोटरसाइकिल से गांजा ले जाते दबोचा गया तस्कर, महाराष्ट्र से गांव ला रहा था मादक पदार्थ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?