CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा

Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। बिलासपुर में कांग्रेस अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर एक्टिव हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने 11 जुलाई को ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। पदयात्रा को रामभक्तों की आस्था के सम्मान और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग से जोड़ा गया है। (Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur)

Contents
  • कांग्रेस बोली- राजनीतिक गतिविधि नहीं, श्रद्धा का कार्यक्रम : Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur
  • निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
  • संत समाज, व्यापारी और श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील : Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने बताया कि पदयात्रा 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे तिलक नगर हनुमान मंदिर से शुरू होकर मां महामाया मंदिर तक जाएगी। वहीं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि अयोध्या में हुई चोरी केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल पत्थरों से नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा, समर्पण और जनसहभागिता से हुआ है। बिलासपुर जिले के भी बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर निर्माण में अंशदान दिया था, इसलिए इस घटना को लेकर यहां भी भावनात्मक प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

कांग्रेस बोली- राजनीतिक गतिविधि नहीं, श्रद्धा का कार्यक्रम : Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur

विजय केशरवानी ने कहा कि यह पदयात्रा पूरी तरह श्रद्धा, आस्था और जनभावनाओं को समर्पित होगी। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि करना नहीं है।

यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ एकजुटता दिखाने और अयोध्या में हुई चोरी के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग के लिए आयोजित की जा रही है।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने शासन और संबंधित जांच एजेंसियों से मांग की कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल की सुरक्षा, गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का कोई दुस्साहस न कर सके।

संत समाज, व्यापारी और श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील : Shri Ram Shraddha Padyatra Bilaspur

कांग्रेस ने संत समाज, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे केवल तिलक नगर हनुमान मंदिर से ही नहीं, बल्कि पदयात्रा मार्ग में पड़ने वाले अपने-अपने मोहल्लों, वार्डों और चौक-चौराहों से भी यात्रा में शामिल हों

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह धार्मिक आस्था और जनभावनाओं से प्रेरित है, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में इसे हिंदुत्व और आस्था के मुद्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

Bride Accident Marriage : दुल्हन के घायल होने पर दूल्हे ने अस्पताल में रचाया विवाह
Balrampur SDM Arrest Case: अवैध खनन विवाद में बुजुर्ग की मौत, प्रशासनिक सिस्टम पर उठे सवाल
रायपुर पुराने निगम बिल्डिंग के मलबे में लगी आग VIDEO:आग लगने की वजह साफ नहीं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
CG Swachhta Didi : स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय किया सुनिश्चित, 93.60 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sanitation Initiative : संस्थागत स्वच्छता को सुदृढ़ करने राज्य सरकार की अभिनव पहल, ‘जोश’ का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?