CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guest Teachers Protest : संविलियन की मांग पर अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र

Guest Teachers Protest : संविलियन की मांग पर अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Guest Teachers Protest
Guest Teachers Protest

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन (Guest Teachers Protest) पर डटे हुए हैं। गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में संविलियन और समायोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से आंदोलनकारी शिक्षकों में नाराजगी और बढ़ गई। विरोध स्वरूप अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की। आंदोलन के दौरान कई शिक्षक अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए और तहसीलदार के सामने रो पड़े।

राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल हैं। आंदोलन के नौवें दिन सभी शिक्षकों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब दस वर्षों से सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न तो सेवा सुरक्षा मिली और न ही सम्मानजनक वेतन।

खून से लिखा पत्र, कहा- वादा पूरा नहीं कर सकते तो इच्छामृत्यु दे दें

आंदोलनकारी शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि यदि सरकार वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर सकती और संविलियन का वादा पूरा नहीं कर सकती, तो उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी जाए। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की धमकी नहीं, बल्कि लंबे समय से उपेक्षा और असुरक्षा के कारण उपजी उनकी पीड़ा का प्रतीक है।

शिक्षा मंत्री पर अनदेखी का आरोप

राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज यादव ने आरोप लगाया कि वे अपनी मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर फैसला लेने का आग्रह किया था, ताकि आंदोलन समाप्त किया जा सके। लेकिन उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद मजबूर होकर शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

चुनावी वादे पूरे करने की मांग

आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव (Guest Teachers Protest)  के दौरान सरकार और जनप्रतिनिधियों ने संविलियन एवं समायोजन का आश्वासन दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि हालिया कैबिनेट बैठक में इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने से हजारों अतिथि शिक्षकों की उम्मीदें टूट गई हैं। उन्होंने सरकार से चुनावी वादे और “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

समान कार्य, लेकिन नहीं मिल रहा समान वेतन

धरना स्थल (Guest Teachers Protest)  पर मौजूद शिक्षकों ने कहा कि वे नियमित शिक्षकों की तरह ही स्कूलों में शिक्षण कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें काफी कम मानदेय दिया जाता है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट, सामाजिक कठिनाइयों और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। शिक्षकों ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और संविलियन अथवा समायोजन की मांग करते हुए जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

प्रधानाचार्य हुए Suspend तो फूट-फूट कर रोए स्कूल के छात्र व अध्यापक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Chhattisgarh Teacher Suspended News : बच्चों को अब तक पुस्तक नहीं मिलने पर मंत्री और कलेक्टर का वेतन रोकने की बात कहने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया
Teacher Recruitment : शिक्षकों की भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री ने बताया कब जारी होगी अगली तैयारी
अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू
Education Department Negligence : परीक्षा में गायब रहे शिक्षक, एक अकेले टीचर के भरोसे 9वीं-11वीं का एग्जाम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?