CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NGT Action : एनजीटी की सख्ती, नोटिस की अनदेखी पर रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक

NGT Action : एनजीटी की सख्ती, नोटिस की अनदेखी पर रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जल संरक्षण और भूजल के उपयोग को लेकर सख्त रुख (NGT Action)  अपनाते हुए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) और एनजीटी की ओर से जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। अब एनजीटी की अनुमति के बिना इन स्टेडियमों में किसी भी प्रकार के खेल आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है।

एनजीटी के अंतरिम आदेश की जद में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम शामिल हैं। अधिकरण ने कहा कि देश के कई हिस्सों में गंभीर जल संकट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बड़े खेल परिसरों की जिम्मेदारी है कि वे जल संरक्षण संबंधी नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। स्टेडियमों में वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) और पानी के पुनर्चक्रण (Water Recycling) जैसी व्यवस्थाओं के पर्याप्त नहीं होने पर भी एनजीटी ने नाराजगी जताई है।

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब

एनजीटी के अनुसार, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) और अधिकरण की ओर से संबंधित स्टेडियमों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन रायपुर, जयपुर और मुंबई के स्टेडियमों ने निर्धारित समय में अपना जवाब दाखिल नहीं किया। नोटिस की लगातार अनदेखी को गंभीर मानते हुए अधिकरण ने अंतरिम प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।

अप्रैल में मांगी गई थी जल प्रबंधन की जानकारी

गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में एनजीटी ने देश के छह प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों से मैदान और पिचों के रखरखाव में उपयोग किए जाने वाले पानी के स्रोत, भूजल उपयोग और जल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मांगी थी। इनमें रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, लखनऊ का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, कटक का बाराबती स्टेडियम, जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम और मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शामिल थे।

तीन स्टेडियमों पर कार्रवाई, सुनवाई 17 अगस्त को

जानकारी के अनुसार, अरुण जेटली स्टेडियम और इकाना स्टेडियम ने समय पर अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है, जबकि बाराबती स्टेडियम ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। वहीं रायपुर, जयपुर और मुंबई के स्टेडियमों की ओर से जवाब नहीं मिलने पर एनजीटी ने अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी, जहां संबंधित पक्षों का पक्ष सुनने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

National School Games 2026 : 11 से 15 जनवरी तक होगी 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
Asia Cup 2025: Ind vs Pak मैच पर टीम इंडिया के कोच का बड़ा बयान, BCCI के फैसले पर टिकी निगाहें
शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’
IND vs SA Match Preview : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज, जानें प्लेइंग 11
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?