CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sandalwood Theft : महर्षि मुक्तानंद आश्रम में चंदन तस्करों की दस्तक, 5 लाख के पांच पेड़ काटकर फरार

Sandalwood Theft : महर्षि मुक्तानंद आश्रम में चंदन तस्करों की दस्तक, 5 लाख के पांच पेड़ काटकर फरार

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Siddhkhol Eco Tourism

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चंदन तस्करों ने महर्षि मुक्तानंद आश्रम  (Sandalwood Theft)  को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये कीमत के पांच चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम हथौद स्थित आश्रम परिसर की है। अज्ञात चोर खेत की मेड़ पर लगे मलयागिरि प्रजाति के चंदन के पेड़ों को काटकर उनके तने अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम सांकरा (क) निवासी पवन कुमार साहू, जो महर्षि मुक्त लोक सेवा सार्वजनिक न्यास हथौद के सचिव और सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हैं, ने बताया कि आश्रम की करीब 5 एकड़ 9 डिसमिल कृषि भूमि की मेड़ पर लगभग 20 वर्ष पहले मलयागिरि प्रजाति के आठ चंदन के पौधे लगाए गए थे। वर्षों की देखरेख के बाद ये पेड़ अब पूरी तरह तैयार हो चुके थे।

सुबह मिली चोरी की जानकारी

शिकायत के अनुसार 8 जुलाई की सुबह विद्यालय के आचार्य ठाकुर राम साहू ने फोन कर सूचना दी कि आश्रम परिसर (Sandalwood Theft)   में लगे चंदन के पेड़ काट दिए गए हैं। सूचना मिलते ही प्रबंधन मौके पर पहुंचा, जहां खेत की बाहरी मेड़ पर लगी लोहे की जाली कटी हुई मिली। निरीक्षण के दौरान पांच चंदन के पेड़ों के तने गायब थे, जबकि उनकी शाखाएं और ठूंठ वहीं पड़े मिले। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए चंदन की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात चोर 7 और 8 जुलाई की दरम्यानी रात जाली काटकर आश्रम परिसर में दाखिल हुए और पांच चंदन के पेड़ों को काटकर उनके तने अपने साथ ले गए। घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसमें चंदन तस्करों का गिरोह शामिल हो सकता है।

Sandalwood Theft   पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में

बालोद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है और चंदन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Paddy Procurement : एक नवंबर से 3,286 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करे सरकार : कांग्रेस
Chhattisgarh Rain : बारिश से बदले हालात, बालोद में धंसा खेत तो सारंगढ़ का माड़ोसिल्ली झरना हुआ लबालब
”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी
बड़ी खबर : देश के 15 बैंकों का विलय करने जा रही सरकार, देखिए आपका इनमें खाता तो नहीं..❓
Dantewada Fuel Supply Crisis : HPCL के 8 पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप; प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक पंपों की सूची

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

 छत्तीसगढ़ में सड़क संपर्क और आवागमन को बेहतर…

PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास…

Balodabazar Crime
Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरदी में घरेलू विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?