CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण

Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Home Minister Visit
Home Minister Visit

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Message) ने माओवादियों और उनके समर्थकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार किसी भी तरह का संघर्ष विराम (Ceasefire) स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो उग्रवादी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, वे हथियार डाल दें, सुरक्षा बल उन पर एक भी गोली नहीं चलाएंगे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘माओवाद मुक्त भारत : प्रधानमंत्री मोदी (Amit Shah Message) के नेतृत्व में समाप्त होता लाल आतंकवाद’ विषयक विचार गोष्ठी में बोलते हुए शाह ने वाम दलों द्वारा लिखे गए संघर्ष विराम पत्र को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा— “हाल ही में एक पत्र लिखा गया जिसमें कहा गया कि संघर्ष विराम की घोषणा होनी चाहिए और हम माओवादी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूँ, कोई सीजफायर नहीं होगा। आत्मसमर्पण कीजिए, हथियार डाल दीजिए, गोली नहीं चलेगी।”

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने मार्च 2026 तक देश को माओवाद मुक्त करने का संकल्प (Amit Shah Message) लिया है और इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। शाह ने यह भी कहा कि जो लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि विकास नहीं होने से वामपंथी उग्रवाद फैला, वे जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उनके अनुसार, “माओवाद प्रभावित इलाकों तक विकास नहीं पहुंचने का कारण गरीबी या उपेक्षा नहीं है, बल्कि माओवादी हिंसा है। जिनके हाथ में हथियार हैं, उन्हें आदिवासियों की चिंता नहीं, बल्कि खत्म हो चुकी वामपंथी विचारधारा को बचाने की चिंता है।”

यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में भाकपा (माओवादी) की ओर से संघर्ष विराम की पेशकश की गई थी।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर करारी चोट! राजौरी में मिला आतंकी ठिकाना, पुंछ में SIA का एक्शन
ओपन यूनिवर्सिटी की सत्रांत परीक्षाएं 20 जून से आरम्भ 🔵 26 अगस्त तक दो पालियों में होंगी, तैयारियां पूरी
Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर
Niyad Nellanar Phase 2 Bastar : लाल आतंक के आखिरी गढ़ में सरकार की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
PDS Ration Shop Audit : तीन साल की जांच में जुटा खाद्य विभाग, अब हर राशन दुकान को देना होगा पूरा हिसाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?