CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ginger Farming Success : धान छोड़ अदरक की खेती से बदली किसान की तकदीर, एक एकड़ से 5 लाख की कमाई

Ginger Farming Success : धान छोड़ अदरक की खेती से बदली किसान की तकदीर, एक एकड़ से 5 लाख की कमाई

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Ginger Farming Success
Ginger Farming Success

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ में किसानों को परंपरागत धान की खेती (Ginger Farming Success) से हटाकर लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने की राज्य सरकार की पहल असर दिखा रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता मिल रही है। इसका सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के ग्राम दरिमा में देखने को मिला, जहां प्रगतिशील किसान अमित कुमार सिंह ने धान की जगह अदरक की खेती कर एक एकड़ से करीब 5 लाख रुपये की आय अर्जित की।

Contents
  • वैज्ञानिक खेती से बढ़ा उत्पादन
  • कृषक उन्नति योजना से मिला बड़ा सहारा
  • किसानों को मिल रहा तकनीकी मार्गदर्शन

किसान अमित कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने अदरक की वैज्ञानिक खेती शुरू की। बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छे दाम मिलने से उन्हें धान की तुलना में कई गुना अधिक लाभ हुआ। सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने इस वर्ष अदरक की खेती का रकबा भी बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि यदि बाजार अनुकूल रहा तो अदरक की खेती से प्रति एकड़ 10 लाख रुपये तक की आय प्राप्त की जा सकती है।

वैज्ञानिक खेती से बढ़ा उत्पादन

अमित कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने मेड़ बनाकर वैज्ञानिक पद्धति से अदरक की खेती (Ginger Farming Success)  की है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार हुआ है। उनका मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान सीमित भूमि में भी अधिक लाभ कमा सकते हैं।

कृषक उन्नति योजना से मिला बड़ा सहारा

किसान ने कहा कि राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता मिलने से खेती की लागत कम हुई और नई फसल अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए प्रदेश के अन्य किसानों से भी धान के साथ-साथ अदरक और अन्य लाभकारी फसलों की खेती अपनाने की अपील की।

किसानों को मिल रहा तकनीकी मार्गदर्शन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को फसल विविधीकरण के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, आवश्यक परामर्श और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना है।

Paddy Procurement Politics : धान खरीदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, मंत्री गुरु खुशवंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं
जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन:विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत
Demand for electric vehicles in Chhattisgarh : पेट्रोल महंगा होते ही EV खरीदने वालों की संख्या में 30% तक उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?