CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Murder Case  : विवाहित प्रेमिका ने साथियों संग रची साजिश, प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, कुएं में फेंका शव

Bijapur Murder Case  : विवाहित प्रेमिका ने साथियों संग रची साजिश, प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, कुएं में फेंका शव

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Bijapur Murder Case
Bijapur Murder Case

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला (Bijapur Murder Case)  सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला पर अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक को घर बुलाकर पहले चाकू से हमला किया गया, फिर उसे कुएं में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
    • एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध : Bijapur Murder Case
    • घर बुलाकर साथियों के साथ किया हमला
    • इलाज के दौरान तोड़ा दम : Bijapur Murder Case
  • पुलिस जांच में जुटी Bijapur Murder Case

एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध : Bijapur Murder Case

मृतक की पहचान दिलीप कड़ियम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दिलीप और आरोपी महिला दोनों नगर पालिका में कार्यरत थे। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। बाद में दिलीप को पता चला कि महिला पहले से विवाहित है। इसके बावजूद वह संबंध जारी रखना चाहता था और भविष्य में भी साथ रहने की बात कर रहा था।

Bijapur Murder Case
Bijapur Murder Case

घर बुलाकर साथियों के साथ किया हमला

परिजनों का आरोप है कि 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया। वहां पहले से तीन-चार युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने पहले पत्थर से हमला किया और फिर चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने घायल दिलीप को पास के एक कुएं में फेंक दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम : Bijapur Murder Case

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी Bijapur Murder Case

मिरतुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शराब घोटाला : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR
दुर्गा पंडाल में चाकूबाजी, पुजारी पर किया गया जानलेवा हमला, हमलावर दो युवकों की तलाश
NIA Raid In CG : छत्तीसगढ़ में एनआइए की छापेमारी, चार लोगों को हिरासत में लिया
Domestic Violence Over Samosa : पति नहीं लाया समोसे तो पत्नी ने बेल्ट से जमकर पीटा, पंचायत में ससुरालियों को भी कराया हमला
1 crore fraud : फरार आरोपी दंपती की जमानत खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?