CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
BSP Iron Theft Case 
BSP Iron Theft Case 

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों रुपये के कथित लोहा चोरी मामले (BSP Iron Theft Case ) में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा लगातार शिकायतें और केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग के बाद रविवार को बीएसपी में सीबीआई की टीम के पहुंचने की चर्चा ने पूरे संयंत्र में हलचल मचा दी। सूत्रों के अनुसार करीब 10 सदस्यीय टीम ने प्लेट मिल और स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस-3) से जुड़े विभागों में पहुंचकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड का परीक्षण किया। हालांकि सीबीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Contents
    • रिकेश सेन लगातार उठा रहे थे लोहा चोरी का मामला
    • ये भी पढ़ें : Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की
    • पहले निलंबन, फिर गिरफ्तारी, अब सीबीआई की मौजूदगी
    • ये भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Scrap Scam : BSP में लोहा चोरी पर MLA रिकेश सेन का बड़ा अभियान, CM से आज चर्चा, कल केंद्रीय इस्पात मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
    • प्लेट मिल और एसएमएस-3 में दस्तावेज खंगाले जाने की चर्चा
  • BSP Iron Theft Case  जांच का दायरा और बढ़ने के संकेत

रिकेश सेन लगातार उठा रहे थे लोहा चोरी का मामला

बीएसपी (BSP Iron Theft Case ) में लोहा चोरी का मामला सामने आने के बाद से ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार इसे विभिन्न मंचों पर उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर लोहा और अन्य मूल्यवान सामग्री की अवैध निकासी हो रही है। विधायक ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक शिकायत और दस्तावेज भेजे थे। इसके बाद से ही केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री की चर्चा तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें : Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले निलंबन, फिर गिरफ्तारी, अब सीबीआई की मौजूदगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने अपनी आंतरिक जांच के आधार पर एसएमएस-3 के महाप्रबंधक हिमांशु भूषण मलिक और कर्मचारी मनोज कुमार देवांगन को निलंबित किया था। इसके अगले ही दिन जिला पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि जांच का दायरा बढ़ सकता है और केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Scrap Scam : BSP में लोहा चोरी पर MLA रिकेश सेन का बड़ा अभियान, CM से आज चर्चा, कल केंद्रीय इस्पात मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

प्लेट मिल और एसएमएस-3 में दस्तावेज खंगाले जाने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक रविवार को पहुंची टीम ने प्लेट मिल और एसएमएस-3 से जुड़े उत्पादन, स्क्रैप प्रबंधन, सामग्री निर्गमन और रिकॉर्ड संधारण से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की चर्चा है। हालांकि बीएसपी प्रबंधन और सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

BSP Iron Theft Case  जांच का दायरा और बढ़ने के संकेत

भिलाई इस्पात संयंत्र देश के सबसे महत्वपूर्ण इस्पात संयंत्रों में शामिल है। ऐसे में करोड़ों रुपये की कथित लोहा चोरी का मामला राष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर माना जा रहा है। जिला पुलिस पहले से जांच कर रही है, जबकि सीबीआई टीम की मौजूदगी की खबर के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच और तेज हो सकती है तथा कई अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा सकती है।

NH-31 Fatal Road Accident : शादी की सालगिरह से पहले हादसे ने छीनी जान, तेज रफ्तार बलेनो डिवाइडर से टकराई
Patwari Suspended : धान खरीदी में लापरवाही, पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित
PM Modi On Delhi Blast : दिल्ली मामले पर भड़के पीएम मोदी, भूटान में बोले- ‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’
Chhattisgarh Local Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन का अवकाश घोषित, इन जिलों के कलेक्टरों ने जारी किए आदेश
High Court Senior Citizen Judgment : 93 वर्षीय मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू की बेदखली बरकरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?