CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 

Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Monitor Lizard Trafficking
Monitor Lizard Trafficking

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार (Monitor Lizard Trafficking )  और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम गोविंदा से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने संरक्षित वन्यजीव गोह (मॉनिटर लिजर्ड) का शिकार कर उसके नाखून निकालकर ऊंचे दामों में बेचने की योजना बनाई थी। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Contents
  • इंस्टाग्राम वीडियो से खुला तस्करी का मामला
  • ये भी पढ़ें : Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू
  • घर की बाड़ी में गड्ढे से बरामद हुई गोह
  • ये भी पढें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप
  • पांच आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
  • गोह का शिकार करना गंभीर अपराध
  • ये भी पढ़ें : Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

इंस्टाग्राम वीडियो से खुला तस्करी का मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदा के कुछ युवकों ने गोह का शिकार (Monitor Lizard Trafficking ) करने के बाद उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने गांव में दबिश देकर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें : Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू

घर की बाड़ी में गड्ढे से बरामद हुई गोह

जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपी शिवराम गोंड के घर की बाड़ी में गड्ढा खोदकर छिपाकर रखी गई गोह बरामद की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गोह के नाखून निकालकर उन्हें ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

ये भी पढें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

पांच आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने दिनेश पटेल, हरिराम गोंड, शिवा गोंड, चमन गोंड और विनोद केवट को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 10 जुलाई को आरोपितों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जांजगीर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गोह का शिकार करना गंभीर अपराध

वन विभाग के एसडीओ एच.आर. शर्मा ने बताया कि गोह एक संरक्षित वन्यजीव है और इसका शिकार करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अंधविश्वास और अधिक मुनाफे के लालच में गोह के नाखूनों की तस्करी करते हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है।

 

ये भी पढ़ें : Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

Bareilly Elder Abuse Case: 2 गज जमीन के लिए रिश्तों की हत्या, बेटे ने बाप को बनाया यातना का शिकार
Lucknow Engineer Murder Case: लिव-इन पार्टनर और दो बेटियों ने रचा खौफनाक प्लान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ट्रेन से टीटी का ही बैग चोरी, टैबलेट, कोट और टिकट बुक करने वाली मशीन भी ले गया… RPF ने पकड़ा
Raigarh Prostitution Racket : 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
Minor Rape Case : सौतेला पिता करता नाबालिग से दुष्कर्म, मां बनी मूकदर्शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?