CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Leopard Rescue
Leopard Rescue

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  शिकार की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक तेंदुए के सूखे कुएं में गिर जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुएं से तेंदुए की आवाज सुनकर लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू (Leopard Rescue) ऑपरेशन शुरू कर दिया।

वन विभाग के अनुसार तेंदुआ फिलहाल कुएं के भीतर सुरक्षित है। उसे बिना किसी नुकसान के बाहर निकालने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कुएं के आसपास भीड़ नहीं लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम महमल्ला में रविवार को यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक नगरी वन परिक्षेत्र के बांधा बीट अंतर्गत स्थित यह गांव घने जंगल से सटा हुआ है। अनुमान है कि डेढ़ से दो वर्ष का तेंदुआ भोजन और शिकार की तलाश में गांव तक पहुंचा था। इसी दौरान वह एक ग्रामीण के सूखे कुएं में गिर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं से आवाज आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो तेंदुआ नजर आया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर तेंदुआ (Leopard Rescue) को सुरक्षित निकालने की तैयारी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

वन अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि तेंदुए को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ टीम की भी मदद ली जाएगी। रेस्क्यू पूरा होने के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के सिहावा और नगरी वनांचल के अधिकांश गांव घने जंगलों एवं पहाड़ियों से लगे हुए हैं। यह क्षेत्र तेंदुआ, भालू सहित कई वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास माना जाता है। भोजन और पानी की तलाश में कई बार वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं द्वारा गाय, बछड़े, बकरियों और मुर्गों के शिकार की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

ये भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर स्कूल बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Tribal Leadership India : छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा विकास के नए सोपान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों, महिलाओं और उद्योग को मिल रही नई दिशा
Tragic accident in Bhanupratappur : ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
Emergency Medical Service : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली, 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ
Heavy storm and rain changed the weather in Bilaspur : छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट
CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs SL : कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
IND vs SL : कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला…

Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं
Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं

प्रकृति राखी त्योहार (Prakriti Rakhi Festival) के जरिए…

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ऋतु वर्मा हटाईं गईं
CG Transfer : छत्तीसगढ़ में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ऋतु वर्मा हटाईं गईं

अफसरों के तबादले (CG Transfer) को लेकर छत्तीसगढ़…

Raigarh Theft : बाइक की डिक्की से 40 हजार कैश चोरी, घर से 1 लाख उड़ाए
Raigarh Theft : बाइक की डिक्की से 40 हजार कैश चोरी, घर से 1 लाख उड़ाए

चोरी की वारदात (Raigarh Theft) ने रायगढ़ में…

CJI Surya Kant Statement : जजों पर आरोपों को लेकर CJI सूर्य कांत का बड़ा बयान, कहा- मीडिया से नहीं होगा फैसला
CJI Surya Kant Statement : जजों पर आरोपों को लेकर CJI सूर्य कांत का बड़ा बयान, कहा- मीडिया से नहीं होगा फैसला

जजों पर आरोप (CJI Surya Kant Statement) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?