CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, बिलासपुर के 8 और भिलाई के कोहका मंडल में इस कारण से नहीं हो पाई है घोषणा, बचे भाजपा मंडल को भी शीघ्र मिल जाएंगे अध्यक्ष

भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, बिलासपुर के 8 और भिलाई के कोहका मंडल में इस कारण से नहीं हो पाई है घोषणा, बचे भाजपा मंडल को भी शीघ्र मिल जाएंगे अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
22/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर्व के तहत कल शाम बिलासपुर जिला भाजपा ने 22 में से 14 मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया है। निर्वाचन अधिकारियों ने इन मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर सूची जिला भाजपा कार्यालय को सौंप दी है। मंडल अध्यक्षों के चयन में क्षेत्रीय विधायकों की पसंद को तवज्जो दी गई है। शहर के चार मंडलों में विधायक अमर अग्रवाल के समर्थक और बेलतरा में विधायक सुशांत शुक्ला के समर्थक अध्यक्ष बने हैं, हालांकि डिप्टी सीएम अरुण साव के समर्थकों को इस बार कोई स्थान नहीं मिला। कहा जा रहा है कि साव बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जरूर हैं लेकिन वे विधायक मुंगेली जिले से हैं इसलिये उन्होंने खुद ही बिलासपुर में दखल नहीं दिया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय आयु सीमा के तहत ही पदाधिकारियों का चयन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव ने सभी मंडलों में चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए थे। देर शाम 14 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। शेष मंडलों में प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है।

आपको बता दें कि मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल में दीपक शर्मा, जयरामनगर में वीरेंद्र पटेल, सोन लोहर्सी में सीमा साहू और बेलतरा विधानसभा के उत्तर मंडल में मनीदास मानिकपुरी को अध्यक्ष बनाया गया है।

बिलासपुर विधानसभा में उत्तर मंडल के अध्यक्ष मनोज सोनी, दक्षिण मंडल के शैलेन्द्र यादव, रेलवे मंडल के एस श्रीनिवास राव, पूर्वी मंडल के राकेश लालवानी और मध्य मंडल के देवेन्द्र पाठक चुने गए। कोटा विधानसभा में बेलगहना मंडल के रामेश्वर सिंह राजपूत और करगीकला मंडल के भोजेश रजक को भी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि जिले में सभी मंडल की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष मंडलों की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से रुकी हुई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। भिलाई के 13 मंडल में से 12 पर कल शाम अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है जबकि नया मंडल बने कोहका में अभी तक अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई है। पर्यवेक्षक के अनुसार कुछ जो मंडल बचे हुए हैं उनमें तकनीकी सुधार जारी है जल्द ही वहां भी अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

Massive arson : बालोद में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, 48 लाख की बसें जलकर खाक
Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा
Charoda Bank Fraud Case : ग्राहकों के खातों से 55 लाख से ज्यादा की हेराफेरी, दो बैंककर्मी पुलिस की गिरफ्त में
Mahasamund school protest : स्कूल में ताला, छठे दिन भी हड़ताल पर बच्चे
छत्तीसगढ़ के बालोद में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां खंडित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

Korba Bolero Accident
Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Korba Bolero Accident : रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक,…

Raipur Two Year Old Girl Death
Raipur Two Year Old Girl Death : रायपुर में 2 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने जताया संदेह; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Raipur Two Year Old Girl Death : परिजनों…

Dev Uthani Ekadashi
Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर बाजारों में रौनक, हल्की बारिश के बीच गन्ने और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

Dev Uthani Ekadashi : अकवन तूफान के असर…

Chhattisgarh Leaders Security
Chhattisgarh Leaders Security : नेताओं की सुरक्षा घटाने पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने, गृहमंत्री बोले- मेरी भी सुरक्षा कम हुई

Chhattisgarh Leaders Security : विजय शर्मा ने कहा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?