CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। खिलाड़ियों को अनजाने में डोपिंग नियमों के उल्लंघन से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने रायपुर में एंटी-डोपिंग जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में करीब 200 क्रिकेटरों और सपोर्ट स्टाफ को प्रतिबंधित दवाओं, न्यूट्रिशन सप्लीमेंट, डोप टेस्टिंग प्रक्रिया और एंटी-डोपिंग नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। (CSCS anti-doping seminar)

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cricket Academy : 7.96 एकड़ जमीन में नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी

ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Cricket Players Selection : तीन युवा क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि, BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन

 

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar  : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग

कार्यक्रम (CSCS anti-doping seminar) में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को बताया कि कई बार डॉक्टर की सलाह पर ली जाने वाली दवाओं या न्यूट्रिशन सप्लीमेंट में भी प्रतिबंधित तत्व मौजूद हो सकते हैं, जिससे खिलाड़ी अनजाने में डोपिंग नियमों के दायरे में आ सकते हैं। उन्होंने किसी भी दवा का सेवन करने से पहले उसकी जानकारी जांचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।

सेमिनार में खिलाड़ियों को बताया गया कि एंटी-डोपिंग नियमों में ‘स्ट्रिक्ट लाइबिलिटी’ का सिद्धांत लागू होता है। इसके तहत यदि किसी खिलाड़ी के शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी उसी खिलाड़ी की मानी जाती है, चाहे वह पदार्थ अनजाने में ही शरीर में पहुंचा हो।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कोई भी न्यूट्रिशन सप्लीमेंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। कई मामलों में सप्लीमेंट्स में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने या गलत लेबलिंग की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसलिए खिलाड़ियों को किसी भी सप्लीमेंट का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को NADA के ‘नो योर मेडिसिन (KYM)’ प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दी गई, (CSCS anti-doping seminar) जिसके माध्यम से वे किसी भी दवा की प्रतिबंधित स्थिति की जांच कर सकते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक, हर्बल और अन्य सप्लीमेंट्स के इस्तेमाल में भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

क्रिकेट में डोपिंग के मामले अपेक्षाकृत कम सामने आते हैं, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त नियमों को देखते हुए राज्य क्रिकेट संघ खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही जागरूक करने पर जोर दे रहे हैं, ताकि जानकारी के अभाव में किसी खिलाड़ी का करियर प्रभावित न हो।

ख़बरें और भी हैं : साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम

GST से जुड़ा हर जवाब अब एक क्लिक में मिलेगा:रायपुर के वकील ने बनाया स्मार्ट चैटबॉट, लाखों लोगों ने किए सवाल
RMC Administrative Changes 2026 : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोन आयुक्तों की नई तैनाती का आदेश जारी
CG Breaking News : 5 जिलों के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, 14 सहायक उप निरीक्षक, 22 प्रधान आरक्षक समेत 84 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, IG ने जारी किया आदेश
Doctors set an example in Bilaspur : कटी श्वासनली की जटिल सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन
Siddh Baba Dham MCB : आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास, मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?