CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी
Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमृता निर्मलकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय डाली शामिल हैं। अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश गंभीर रूप से घायल है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। (Durg road accident)

Contents
  • मामा के घर रायपुर जा रहे थे सभी : Durg road accident
  • दो दिन पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया
  • आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर सोमनी भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

अमृता निर्मलकर के पति लोकेश निर्मलकर के मुताबिक परिवार ने हादसे से दो दिन पहले ही 14 जुलाई को याचना का जन्मदिन मनाया था। अगले दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने रायपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी
Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

मामा के घर रायपुर जा रहे थे सभी : Durg road accident

यह भी पढ़ें : Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

पुलिस के मुताबिक, सोमनी भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे स्कूटी जा घुसी।

हादसे में अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया

यह भी पढ़ें : Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन

हादसे में मृतक अमृता निर्मलकर और लक्ष्मी निर्मलकर सगी बहनें थीं। स्कूटी पर लोकेश निर्मलकर की पत्नी अमृता, उनकी बेटी याचना और बेटा भावेश भी सवार थे। हादसे में अमृता और याचना की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है। उसका एम्स रायपुर के आईसीयू में इलाज चल रहा है। याचना का मंगलवार को ही बर्थडे मनाया गया था।

आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था

ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Road Accident : महासमुंद और धमतरी में भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत और 2 गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और हादसे के बाद तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

माता के दरबार में ‘तांडव’! चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह में पुजारी पर बरसे थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना
IND vs NZ Raipur T20: रायपुर में आज सीरीज का रुख तय करेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
Elephant Attack : जंगल में पुटु लेने गया ग्रामीण नहीं लौटा, अचानक हुए हमले ने पूरे गांव को सदमे में डाला
Road Accident : ससुराल जा रहा परिवार पलभर में उजड़ गया, तेज रफ्तार ट्रक ने पति पत्नी को रौंदा, मासूम जिंदगी से लड़ रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh murder case
Raigarh murder case : मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या

Raigarh murder case

Professor assault case
Professor assault case : प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली युवती पर FIR

Professor assault case

Korba suspicious death
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक

Korba suspicious death

Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी
Durg road accident : दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी

Durg road accident

Bhilai Robbery
Bhilai Robbery : छात्रों को चाकू दिखाकर लूटने वालों का ऐसे खुला राज, पुलिस की कार्रवाई से सामने आई पूरी कहानी

भिलाई के नेहरू नगर इलाके में गुरुवार को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?