सीजी भास्कर, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिवार को राहत मिली है। लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरण का शीघ्र निराकरण करते हुए मृतक की पत्नी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें : CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता
लंबित मुआवजा प्रकरण पर हुई तत्काल कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के ग्राम झरन (मसरिघाट), पोस्ट घुमरा, तहसील तपकरा निवासी मुनिका बाई विश्वकर्मा के पति की आकाशीय बिजली गिरने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद लंबे समय तक मुआवजा राशि नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत कर सहायता की मांग की थी।
यह भी पढ़ें : Prison Death Case : दुर्ग सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी की मौत, दमा से था पीड़ित
आवेदन प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मुआवजा राशि स्वीकृत की।
यह भी पढ़ें : Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को क्यों करना होगा आत्मसमर्पण, सर्वोच्च अदालत के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला
बैंक खाते में अंतरित हुई 4 लाख रुपये की सहायता राशि
प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद मुनिका बाई विश्वकर्मा के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता राशि अंतरित कर दी गई। आर्थिक संकट के समय मिली इस सहायता से पीड़ित परिवार को बड़ा सहारा मिला है।
यह भी पढ़ें : Bisahu Das Mahant : जनसेवा के पुरोधा को किया नमन, बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर गूंजा उनके आदर्शों का संकल्प
मुआवजा राशि (CM Camp Office Action) मिलने के बाद मुनिका बाई विश्वकर्मा और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ और परिवार को आर्थिक संबल मिला।
यह भी पढ़ें : Sarus Crane Sighting : सरगुजा की वेटलैंड में दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन
जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बना कैंप कार्यालय
उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण का माध्यम बन रहा है। यहां प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा
कैंप कार्यालय के माध्यम से स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली, पेयजल सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की जनोन्मुखी कार्यप्रणाली से शासन के प्रति आम लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।



