CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..

लोकांगन में 31 दिसंबर को लर्निंग लाइसेंस शिविर, पंजीयन शुल्क जमा कर वैशाली नगर विधानसभा रहवासी बनवा सकेंगे लायसेंस, शिविर को लेकर विधायक रिकेश सेन ने दी यह जानकारी…..

By Newsdesk Admin
30/12/2024
Share

⭕ वैशाली नगर विधानसभा रहवासियों की मांग पर सशुल्क शिविर

भिलाई नगर, 30 दिसंबर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर लोकांगन वैशाली नगर में लर्निंग लायसेंस शिविर में वैशाली नगर विधानसभा से लगभग 2 हजार आवेदन मिले हैं। श्री सेन ने बताया कि अटलजी की जयंती पर एक दिन के लिए 25 दिसंबर को लगाए गए शिविर में नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस बनाया गया। आनलाईन प्रक्रिया के तहत ही लायसेंस बनते हैं इसलिए सर्वर की उपलब्धता अनुरूप 25 दिसंबर को लगभग 60 लर्निंग लाइसेंस बन पाए थे। लेकिन 2 हजार से अधिक आवेदन आने से यह बात स्पष्ट है कि बहुत से लोग अब भी बगैर लायसेंस वाहन चलाते हैं जो कि कानूनन गलत है।

शिविर में पहुंचे लोगों की मांग अनुरूप विधायक रिकेश सेन ने आश्वस्त किया था कि समय-समय पर लर्निंग लायसेंस शिविर लोकांगन में लगवाने वे प्रयास करेंगे लेकिन शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क आवेदक को जमा करना होगा। विधायक की इस पहल पर आवेदकों ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की थी नतीजतन अब शिविर में जमा आवेदनकर्ताओं को फोन कर लगने वाले शिविर की जानकारी दे उन्हें लोकांगन बुला कर लायसेंस बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में 28 दिसंबर को लोकांगन में पुनः शिविर में पंजीयन शुल्क जमा कर 62 लोगों ने लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है। 31 दिसंबर को पुनः सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस शिविर लोकांगन परिसर में लगाया जा रहा है जिसमें पूर्व में आवेदन किए लोगों को बुलाया गया है। इसके आलावा वैशाली नगर विधानसभा के ऐसे रहवासी जिनका अब तक लायसेंस नहीं बना है वो भी आवेदन जमा कर सकते हैं ताकि आगामी दिनों लगने वाले शिविर में उन्हें बुलाया जा सके।

विधायक रिकेश सेन ने वाहन चलाने वाले युवाओं से अनुरोध किया है कि वो बिना लायसेंस वाहन न चलाएं साथ ही सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को जिन 62 लोगों का पंजीयन हुआ है, वो शिविर में आकर अपना लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस प्राप्त कर सकेंगे। श्री सेन ने बताया कि लायसेंस के लिए शिविर में आधार कार्ड और पेन कार्ड की फोटो कापी और आवेदक का एक फोटो लगेगा। टू व्हीलर लर्निंग लाइसेंस के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 400 रूपये तथा टू और लाइट फोर व्हीलर के लिए 600 रूपये का शुल्क जमा करना होगा। लर्निंग लाइसेंस की मियाद 6 माह की है।

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा
Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार
Elon Musk’s big plan : X बनेगा ‘एवरीथिंग ऐप’, अब आ रहा है X Money फीचर
Krait Snakes : सब्जियों की थैली से निकला खतरनाक करैत सांप, बाल बाल बची एक परिवार की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

River Drowning Case
Balrampur Missing Youth : युवक का शव नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Balrampur Missing Youth

Bilaspur Heavy Rainfall
Bilaspur Heavy Rainfall : 20 साल बाद बारिश से डूबा बिलासपुर, बाढ़ जैसे हालात

Bilaspur Heavy Rainfall

भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुंगेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश…

KBC 18 की तारीख हुई फाइनल, 10 अगस्त से फिर गूंजेगा अमिताभ बच्चन का ‘देवियों और सज्जनों

देश का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन…

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?