CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Raipur Theft
Raipur Theft

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के घर से करीब 70 लाख रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला (Raipur Theft) सामने आया है। आरोप है कि महज 12 दिन पहले खाना बनाने के लिए रखा गया कुक अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही मामले का आधिकारिक खुलासा करने की तैयारी में है।

Contents
  • कोयला कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी Raipur Theft
  • परिवार के बाहर जाते ही दिया वारदात को अंजाम
  • 51.50 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी Raipur Theft
  • लैपटॉप बैग में भरकर ले गया सामान
  • CCTV और फोरेंसिक जांच जारी

परिवार के नया रायपुर जाने का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur Theft

कोयला कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी Raipur Theft

पुलिस के अनुसार मोवा स्थित अशोका आइकन कॉलोनी निवासी कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल ने महेंद्र कुमार यादव को 14 जुलाई से अपने घर में रसोइए के रूप में काम पर रखा था। महेंद्र इससे पहले भी करीब आठ दिन तक उनके यहां काम कर चुका था। इसी कारण उसे घर की दिनचर्या और परिवार के आने-जाने की पूरी जानकारी थी।

परिवार के बाहर जाते ही दिया वारदात को अंजाम

रविवार दोपहर करीब 2 बजे पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ निजी काम से नया रायपुर गए थे। उस समय घर में केवल कुक महेंद्र मौजूद था। शाम करीब 7 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। पीछे की ओर जाने पर गेट खुला मिला और बेडरूम का दरवाजा भी खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के दोनों दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था।

51.50 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी Raipur Theft

जांच के दौरान अलमारी से 51.50 लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा परिवार के सोने के कंगन, हार, गले का सेट, कान के आभूषण, गिन्नियां, झुमके, टॉप्स, ब्रेसलेट और करीब 20 चांदी के सिक्के भी चोरी हो चुके थे। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

लैपटॉप बैग में भरकर ले गया सामान

पुलिस के मुताबिक आरोपी महेंद्र चोरी के बाद नकदी और जेवरात लैपटॉप बैग में भरकर फरार हो गया। घटना के बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जल्द ही चोरी गए सामान की बरामदगी और अन्य आरोपियों को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

CCTV और फोरेंसिक जांच जारी

पंडरी थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए (Raipur Theft) हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इसके अलावा कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड, बिहार स्थित उसके पते और संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच कर रही है।

Nava Raipur Power Headquarters : बिजली कंपनी का नया मुख्यालय नवा रायपुर में होगा शिफ्ट
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमला केस..CG से संदिग्ध आकाश हिरासत में, दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
Girlfriend को मार प्रेमी ने घर की बालकनी में दफना दिया था, 16 साल बाद एक छेद ने खोल दिया राज, पहुंचा जेल
दहला देने वाली घटना: पत्नी का सिर काटकर पति ने किया सरेंडर, बेंगलुरु में सनसनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?