CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के जेपी सीमेंट को 7 करोड़ 82 लाख संपत्ति कर जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी, अंतिम चेतावनी 14 के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

भिलाई के जेपी सीमेंट को 7 करोड़ 82 लाख संपत्ति कर जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी, अंतिम चेतावनी 14 के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
03/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। जे.पी.सीमेंट लिमिटेड सेक्टर-4 द्वारा संपत्ति कर की बकाया राशि 7 करोड़ 82 लाख नहीं जमा करने के कारण नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की उपधारा 1 के अधीन मांग पत्र जारी किया गया था, जिसमें 30 दिनो के भीतर संपत्ति कर जमा करना था। संबंधित संस्था द्वारा समय अवधि में संपत्ति कर नहीं जमा करने के कारण अधिनियम की धारा 175 के अंतर्गत पुनः नोटिस दिया गया।

प्रबंधक जे.पी.सीमेट लिमिटेड सेक्टर 04 भिलाई के चल संपत्ति को अधिग्रहण करते हुए कुर्की वारंट धारा 178 के अधीन जारी किया गया। इस अधिनियम की धारा 177 के अधीन रहते हुए वारंट में निर्दिष्ट अधिग्रहण करने की दृष्टि से सूर्यादय एवं सूर्यास्त के बीच किसी भी समय भवन के बाहरी या भीतरी दरवाजे या खिड़की को तोड़कर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम को अधिकृत किया गया।

अंतिम चेतावनी जेपी सीमेंट को दिया गया है कि 14 जनवरी के पूर्व निगम की संपत्ति कर की बकाया राशि जमा कर देवे अन्यथा नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। कुर्की वारंट के लिए प्रहलाद लहरे, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, भूषण सागर आदि ने पहुंचकर तामिल करवाने का कार्य किया।

गौरतलब हो कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र में जो भी व्यक्ति संपत्ति कर एवं अन्य कर नियमानुसार जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हे नोटिस दी जा रही है, जिससे समय अवधि में अपना संपत्ति कर या अन्य कर जमा कर दें। निर्धारित समय देने के पश्चात देय राशि नहीं जमा करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।

Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए
RHO Suspended : जनता दरबार में बड़ा Action, आरएचओ ऑन द स्पॉट सस्पेंड, चार अफसरों को फटकार”
CM भजनलाल का अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना, पेश किए ये आंकड़े
रायपुर मेडिकल स्टोर के बोर्ड में करंट से बच्ची की मौत, छुट्टियां मनाने आई मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: पीएम मोदी की मौजूदगी में 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10,000 रुपये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय (CG…

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष…

Jain Chaturmas
Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

नगर में चल रहे जैन समाज के पावन…

Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन

भिलाई की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?