CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के बहुचर्चित डॉक्टर पूजा चौरसिया डेथ मिस्ट्री में नया मोड़, CID जांच में मिला तथ्य, खुदकुशी नहीं रेप और हत्या का है मामला, FIR में बदली धारा

बिलासपुर के बहुचर्चित डॉक्टर पूजा चौरसिया डेथ मिस्ट्री में नया मोड़, CID जांच में मिला तथ्य, खुदकुशी नहीं रेप और हत्या का है मामला, FIR में बदली धारा

By Newsdesk Admin
04/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित डॉक्टर पूजा चौरसिया डेथ मिस्ट्री में नया मोड़ आ गया है। CID जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि डॉ पूजा की मौत खुदकुशी नहीं बल्कि रेप और हत्या है। आपको बता दें कि CID ने अपने जांच रिपोर्ट में जिम ट्रेनर सूरज पाण्डेय के खिलाफ हत्या और रेप का केस दर्ज करने की सिफारिश की है। डॉ पूजा के परिजन इसमें पति व ससुराल वालों की भूमिका को भी संदिग्ध मान रहे हैं और आगे कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूजा की बीते 10 मार्च 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए डॉ पूजा के मौत को खुदकुशी बताया था और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिम ट्रेनर सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार किया था। हालांकि पूजा के परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं थे‌ लिहाजा परिजनों ने प्राइवेट फॉरेंसिक एजेंसी से मामले की जांच कराई। रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने नहीं आई बल्कि हत्या की आशंका जाहिर की गई। पूजा के शरीर पर चोट, कमरे में संघर्ष के निशान के साथ कई तथ्य सामने आए। पुलिस जांच से असंतुष्ट परिजनों ने कोर्ट में इसे चुनौती दी।

हाईकोर्ट के निर्देश पर सीआईडी ने इस पर जांच शुरू की। अब सीआईडी जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि डॉक्टर पूजा चौरसिया की मौत की वजह खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है। इतना ही नहीं हत्या से पहले डॉक्टर पूजा के साथ रेप भी किया गया है। आरोपी जिम ट्रेनर सूरज ने पहले पूजा के साथ रेप किया फिर गले में स्कार्फ का फंदा बनाकर मार डाला। सीआईडी ने इसकी जांच के दौरान 50 से अधिक लोगों के बयान, पति अनिकेत और आरोपी सूरज के ब्लड सैंपल, डीएनए, फिंगरप्रिंट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड किए हैं। CID ने इसी आधार पर अपनी रिपोर्ट में आरोपी जिम ट्रेनर सूरज पांडेय के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज करने की सिफारिश की है हालांकि पुलिस की कमजोर जांच और डॉक्टर पूजा के पति अनिकेत कौशिक व ससुराल वालों की भूमिका पर सीआईडी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पूजा के परिजन इसमें पति व ससुराल वालों की भूमिका को भी संदिग्ध मान रहे हैं और आगे कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।

🛑 छ: महीने में 25 हजार करोड़ का कर्ज, भटक रहे हैं छत्तीसगढ़ के बेरोजगार, ऐसी है डबल इंजन सरकार – भूपेश, देखिए विडियो
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CGPSC 2021 में चयनित 60 अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश
बीजेपी अध्यक्ष बोले – ‘हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं…’
Patwari Suspended : अनुमति के बिना गैरहाजिर पटवारी दीपकदास निलंबित, SDM ने की कार्रवाई
दुर्ग में गांजा बेच रहे राजनांदगांव के दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, तलाशी में 32 हजार का गांजा जब्त, कोतवाली पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambuja Cement
Ambuja Cement : अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, गार्ड पर पाइप से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री परिसर में चोरी की नीयत…

Ganesh Visarjan Security : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में बंटा शहर, 2 हजार जवान तैनात
Ganesh Visarjan Security : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में बंटा शहर, 2 हजार जवान तैनात

राजधानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकी को…

Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA
Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (Chhattisgarh NSA Order) के तहत…

CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List
CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक…

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस
Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nigam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?