CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share

दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, नकदी और देह व्यापार से संबंधित अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस की छापेमारी में 9 आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित स्पा सेंटर में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को बुलाया जाता है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग मौके पर मिले।

पुलिस ने मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पांडेय को गिरफ्तार किया है।

19 मोबाइल और नकदी जब्त, जांच जारी

पुलिस की कार्रवाई में करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 1,900 रुपये नकद और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, मैनेजर ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं से संपर्क कराता था, जबकि महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाया जाता था।

स्मृतिनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

GST डिप्टी कमिश्नर पर तवे से हमला: बुआ-भतीजे ने ऑफिस में मचाया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नमक कम क्यों है… पहले पीटा, फिर छत से फेंक दिया; 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की कर दी हत्या
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से याचिका खारिज
भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार ‘काला सोना’, पीएम मोदी बोले- ‘गर्व का क्षण’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vehicle Theft :  शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद
Vehicle Theft :  शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद

बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी…

Ambuja Cement Plant Theft :  अंबुजा सीमेंट प्लांट में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार
Ambuja Cement Plant Theft :  अंबुजा सीमेंट प्लांट में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

अंबुजा सीमेंट प्लांट में लोहे का सामान चोरी …

Takhatpur Politics : अघरिया से आशीष सिंह ने फूंका सियासी बिगुल, विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
Takhatpur Politics : अघरिया से आशीष सिंह ने फूंका सियासी बिगुल, विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा शक्ति प्रदर्शन

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर तखतपुर विधानसभा…

Instagram Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, गिरफ्तार
Instagram Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेलिंग…

Assam Flood  :  बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये 
Assam Flood  :  बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये 

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : असम में बाढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?