CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तहसीलदार साहब घेरे में…….❗ कलेक्टर ने किया लाईन अटैच, झूठ बोल शादी की, 17 साल से कर रहा यौन शोषण, महिला ने लगाए आरोप

तहसीलदार साहब घेरे में…….❗ कलेक्टर ने किया लाईन अटैच, झूठ बोल शादी की, 17 साल से कर रहा यौन शोषण, महिला ने लगाए आरोप

By Newsdesk Admin
12/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। तहसीलदार पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि तहसीलदार ने उसे झांसा दिया है और 17 साल तक उसका यौन शोषण किया है। मामला एमपी के ग्वालियर जिले का है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपकों बता दें कि ग्वालियर जिले में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान एक बार फिर विवादों में हैं। महिला को शादी का झांसा देकर शोषण करने की शिकायत पर ग्वालियर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को भू अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान भितरवार में पदस्थ थे। उन पर ग्वालियर में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की पत्नी है। इसके आलावा तहसीलदार की तीन और पत्नियां भी हैं। कारनामा उजागर होने के बाद महिला ने तहसीलदार के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की। 34 साल की महिला का आरोप है कि 2006 में उसके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद 2008 में महिला की मुलाकात तहसीलदार से हुई थी। 2010 में तहसीलदार शत्रुघ्न ने मंदिर में उससे शादी की और 17 साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। इस दौरान वर्ष 2014 में उसने शत्रुघ्न के बेटे को भी जन्म दिया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि तहसीलदार ने पोस्टिंग वाली जगह हमेशा महिला को अपने साथ रखा। इस दौरान उसने अपने दोस्त से भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। महिला का आरोप है कि शत्रुघ्न सिंह तहसीलदार बनने से पहले रेत माफ़िया था। वह रेत का काम किया करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

वहीं तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह ने महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया है। तहसीलदार का कहना है कि महिला ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। जिसमें से 1 लाख रुपये वह पहले ही दे चुके हैं। जब उन्होंने यह राशि वापस मांगी तो उन पर दबाव डाला गया और मामले में फंसाने की धमकी दी गई। तहसीलदार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एक महीने पहले ग्वालियर एसपी को की थी। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका यह भी कहना है कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है और वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। दूसरी तरफ महिला द्वारा पुलिस और प्रशासन से की गई शिकायत के बाद ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को भू अभिलेख कार्यालय में अटैच कर दिया है।

चाची ही बन गई हमसफर..! भतीजे से की शादी तो पति बोला- 6 दिन पहले ही मेरे साथ…
शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक का गिरावट, 15 मिनट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे…
Kanker Bear Attack : कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, 2 घायल
रायपुर में 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:2 सब-इंस्पेक्टर, 8 ASI के बदले गए प्रभार; SSP ने जारी किया आदेश
Major order of the Supreme Court : असम में ‘विदेशी’ घोषित महिलाओं के निर्वासन पर रोक, केंद्र से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

Social Media Comment Dispute
Social Media Comment Dispute : युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम में मारपीट, FIR दर्ज

Social Media Comment Dispute : विवाद की शुरुआत…

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

लोकांगन परिसर में 11 हजार से अधिक बहनें…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक

Bhilai Road Accident :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Minor Rape Case Surajpur
Minor Rape Case Surajpur : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद खुलासा

Minor Rape Case Surajpur :आरोपी को कोर्ट में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?