CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

By Newsdesk Admin
15/08/2026
Share
Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो मजदूर अभी भी लापता हैं, जबकि दो घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के बाद टनल में अचानक पानी और मलबा भर गया था, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। (Chamoli Tunnel Accident)

Contents
  • टनल में अचानक भर गया पानी और मलबा : Chamoli Tunnel Accident
  • परिजनों में मातम, लापता मजदूरों की तलाश जारी

हादसे में कोंडागांव के धनसूली निवासी लखेश्वर पोयाम (24) और मड़ानार निवासी भुनेश्वर (25) की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं दहिकोंगा निवासी देवनाथ (22) और धनसूली निवासी चेतन पोयाम अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दहिकोंगा निवासी सुनील (20) और सबलपुर निवासी पेनसिंह (33) घायल हुए हैं। दोनों का चमोली जिले के गोपेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Chamoli Tunnel Accident :  सुरंग धंसने से 6 मजदूरों की मौत, 20 का रेस्क्यू; राहत-बचाव अभियान जारी

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

 

टनल में अचानक भर गया पानी और मलबा : Chamoli Tunnel Accident

यह हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। गुरुवार शाम टनल के भीतर अचानक पानी रिसने लगा और भारी मलबा तेजी से अंदर आ गया। उस समय कई मजदूर सुरंग के भीतर काम कर रहे थे। पानी और मलबे की चपेट में आने से मजदूर अंदर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने टनल से मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोगों की मौत हुई और कुछ अब भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें : चमोली में बड़ा हादसा, पहाड़ी से चट्टान गिरने से हेमकुंड साहिब जाने वाला इकलौता पुल टूटा

परिजनों में मातम, लापता मजदूरों की तलाश जारी

हादसे की खबर कोंडागांव पहुंचने के बाद धनसूली, मड़ानार, दहिकोंगा और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। मजदूर रोजी-रोटी के लिए उत्तराखंड गए थे। दो मजदूरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम है, जबकि लापता मजदूरों के परिजन उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को टनल में फंसे मजदूरों को जल्द बाहर निकालने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर हादसे में प्रभावित मजदूरों की स्थिति की जानकारी साझा की।

उत्तराखंड सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल रेस्क्यू टीम टनल से मलबा हटाने और पानी निकालने में जुटी है। लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में खच्चर से सामान ढोने वाला लड़का अब IIT में पढ़ेगा, पढ़िए उत्तराखंड के अतुल की Success story

Chhattisgarh Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत
प्रशिक्षण शिविर में अव्यवस्था, बाल्टियों में परोसा भोजन देख कर्मचारियों में नाराजगी
Durg Postal Division Tournament : डाक विभाग करेगा ‘सुकन्या चैलेंजर्स बैडमिंटन ट्रॉफी’ का आयोजन, दुर्ग संभाग में 15-16 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता
Balodabazar Administration : लापरवाही पर 4 कर्मचारियों को एसडीएम ने जारी हुआ नोटिस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?