CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तीस दिन में 4 सौ CCTV कैमरों में सिर खपाने के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स से हुई लूट का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार, एक आरोपी बड़े गैंग का है सदस्य, पिस्तौल और जेवरात बरामद, पूछताछ जारी

तीस दिन में 4 सौ CCTV कैमरों में सिर खपाने के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स से हुई लूट का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार, एक आरोपी बड़े गैंग का है सदस्य, पिस्तौल और जेवरात बरामद, पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
13/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। ज्वेलर्स से पिस्तौल की नोक पर हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलजीत, धर्मेंद्र, अनिल, अजय और नितिन के रूप में हुई है। आपको बता दें कि पुलिस 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची है। राजस्थान के अलवर जिले में खैरथल थाना पुलिस ने ज्वेलर्स कारोबारी से लाखों की लूट के मामले का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश का संबंध एक बड़ी नामी गैंग से होने का दावा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि 11 दिसंबर 2024 की शाम के समय खैरथल स्टेशन के पास बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर ज्वेलर नवीन खंडेलवाल से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। खैरथल पुलिस और जीआरपी थाना पुलिस एक दूसरे के इलाके में यह वारदात होना बता रही थी लेकिन बाद में खैरथल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। चार टीमें बनाई गई और चारों टीमों में तैनात पुलिसकर्मियों ने इलाके में लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।

कई दिनों तक रिकॉर्डिंग चेक करने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ ​​बल्ली, उमर (24 वर्ष) निवासी तिजारा, धर्मेंद्र उर्फ ​​धारा (24 वर्ष) निवासी इस्माइलपुर, अनिल कुमार (26 वर्ष) निवासी देवनवाड़ा दौसा, अजय कुमार (24 वर्ष) निवासी किशनगढ़बास, नितिन उर्फ ​​लालाराम (22 वर्ष) निवासी देवरी दोसा को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक माह के अंदर पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपियों से एक लाख दो हजार रुपए नकद व 300 ग्राम सोने की बालियां व अन्य जेवरात बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बलजीत उर्फ ​​बल्ली तिजारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और लूट व आर्म्स एक्ट समेत कई वारदातों में वांछित चल रहा था। बलजीत के संबंध किसी बड़े गिरोह से हैं, वह उस गिरोह के लिए काम करता है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दोसा, जयपुर, महेंद्रगढ़, कोटपूतली, बहरोड़ आदि विभिन्न इलाकों में दबिश देकर धरपकड़ को अंजाम दिया है।

Train Derail In MP : इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस की दो बोगियां हुईं डिरेल, डेड स्टॉप स्पीड पर जबलपुर के पास ट्रेन हादसा, सभी यात्री सुरक्षित
पुष्पा’ स्टाइल में लकड़ी की तस्करी… तस्करों ने लगाया अनोखा जुगाड़, सेवन सीटर गाड़ी में मॉडिफाई कर बनाए चेंबर
Digital Payments : मोबाइल में सिमटती बचत की दुनिया, आखिर क्यों बदल रही महिलाओं की आर्थिक आदतें
BCCI takes major action in IPL 2026 : हनी-ट्रैप अलर्ट के बाद खिलाड़ियों, मालिकों और सपोर्ट स्टाफ पर सख्त निगरानी
Philippines Woman Rape Case :  फिलीपींस की युवती से दुष्कर्म, इवेंट मैनेजर गिरफ्तार, होटल में खाने का दिया था बहाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?