CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/08/2026
Share
Illegal Liquor
Illegal Liquor

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 395 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त (Illegal Liquor) की है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतरा रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान शराब के साथ उसे बनाने और रखने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया।

Contents
  • ऑपरेशन आघात के तहत चार जगह दबिश Illegal Liquor
  • 395 लीटर महुआ शराब जब्त
  • छह आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
  • अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले के अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब का कारोबार सामने आ रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाई और एक के बाद एक कई स्थानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें : Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा 

Illegal Liquor

ऑपरेशन आघात के तहत चार जगह दबिश Illegal Liquor

पुलिस के मुताबिक कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर, कुरमापाली और कलमी में कार्रवाई की गई। ग्राम धनागर में कन्हैया लाल सारथी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

वहीं कुरमापाली में पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब जब्त की। ग्राम कलमी में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 140 लीटर और 135 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

395 लीटर महुआ शराब जब्त

चार अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल 395 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। शराब की बड़ी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब बनाने और उसे स्टोर करने में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी जब्त किया है। बरामद सामान में गैस सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक के डिब्बे, जरिकेन और बाल्टियां समेत अन्य सामग्री शामिल है।

यह भी पढ़ें : Rohra Robbery : रोहरा लूटकांड में बड़ी गिरफ्तारी, 12 लाख के सोना-चांदी की लूट का फरार आरोपी पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा गया

छह आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से तैयार कर रहे थे और इसे किन इलाकों में खपाया जाना था।

पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। बरामद शराब और अन्य सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और अन्य  के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोतरा रोड क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। आने वाले दिनों में भी ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।

खबरें और भी हैं : College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव में कैलाश खेर, हंसराज रघुवंशी, आदित्य नारायण और भूमि त्रिवेदी बिखेरेंगे सुरों का जादू
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर
शिवाजी की तुलना औरंगजेब से नहीं हो सकती : डॉ रमन सिंह
रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत:ITBP 38वीं बटालियन की घटना, आरक्षक बिहार निवासी, ASI हरियाणा का रहने वाला था
Raipur Labour Protest News : रायपुर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ
Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ

अब शादी में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन…

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya…

Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर
Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) आज…

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?