CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दर्दनाक खबर : पेड़ से लटका मिला चाचा भतीजा का शव, 5 साल के भतीजे को 🎈 बैलून दिलाने दुकान लेकर निकला और कर दी हत्या, खुद भी लगाई फांसी, ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना का किया था मुकदमा, पत्नी छोड़ मायके जा बैठी और फिर युवक का यह कांड

दर्दनाक खबर : पेड़ से लटका मिला चाचा भतीजा का शव, 5 साल के भतीजे को 🎈 बैलून दिलाने दुकान लेकर निकला और कर दी हत्या, खुद भी लगाई फांसी, ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना का किया था मुकदमा, पत्नी छोड़ मायके जा बैठी और फिर युवक का यह कांड

By Newsdesk Admin 14/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। आज चाचा ने पांच साल के मासूम भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और फिर खुद फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला अंतर्गत सकरन थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में यह दर्दनाक घटना घटी है‌। बताया जा रहा है कि मासूम की हत्या करने वाला शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

मिली जानकारी के अनुसार सकरन थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में रहने वाले 30 वर्षीय अजय कुमार चौहान का विवाह साल 2023 में लखीमपुर जनपद की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अजय की पत्नी ससुराल से चली गयी थी। इसके बाद वह काफी बार अपनी पत्नी को लेने के लिए गया लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं लौटी। यहीं नहीं अजय के ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी कर दिया था। इसके बाद से ही अजय मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह अजय अपने पांच साल के भतीजे अनुराग को घर से बुलाकर दुकान ले गया। जहां उसने मासूम के लिए गुब्बारा खरीदा। इसके बाद खेत में लगे आम के पेड़ के पास ले जाकर अनुराग की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर गमछे से फंदा बनाकर शव को पेड़ से लटका दिया। इसके बाद अजय ने रस्सी के फंदा बनाकर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया। पेड़ में चाचा और भतीजे के शव को देख गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

You Might Also Like

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

Ajit Pawar Death Controversy : ‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था?’ NCP नेता के बयान से फिर गरमाई सियासत

Lucknow Bus Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट

Newsdesk Admin 14/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav jail case: ‘लंगर’ वाले बयान पर खुलकर बोले राजपाल, नवाज़ुद्दीन की बात को बताया दिल से निकली सच्चाई

सीजी भस्कर 23 फ़रवरी राजपाल यादव ने चेक…

Chhattisgarh Budget 2025-26: कल पेश होगा आम बजट, व्यापारी नई तकनीक और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर राहत की आस में

रायपुर में विधानसभा में पेश होने जा रहे…

Airport Recruitment CG
Airport Recruitment CG : माँ महामाया एयरपोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 26 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर…

O Romeo Box Office
O Romeo Box Office : धीमी रफ्तार से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही शाहिद कपूर की फिल्म, OTT रिलीज का इंतजार तेज

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। निर्देशक विशाल भारद्वाज की…

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम के…

You Might Also Like

देश-दुनियामौसम

Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त

23/02/2026
Ajit Pawar Death Controversy
देश-दुनियाराजनीति

Ajit Pawar Death Controversy : ‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था?’ NCP नेता के बयान से फिर गरमाई सियासत

23/02/2026
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Lucknow Bus Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

23/02/2026
घटना दुर्घटना

CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?