CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share
Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई
Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण (Road Encroachment) और अवरोध के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे लेकर पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है। सड़क पर वाहन खड़ा करने, दुकानों के सामने सामान फैलाने और सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान में 9 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

Contents
  • सड़क अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुआ अभियान
  • BNS की धारा 152 के तहत 9 पर कार्रवाई
  • सड़क पर सामान रखने वालों को चेतावनी
  • Road Encroachment आगे भी होगी कार्रवाई

 

यह भी पढ़ें : BJP Chhattisgarh Incharge : छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी

 

सड़क अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुआ अभियान

दुर्ग जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने सड़क अतिक्रमण (Road Encroachment) के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस के साथ सुपेला और छावनी थाना पुलिस प्रमुख बाजार क्षेत्रों, नेशनल हाईवे और सर्विस रोड पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

अभियान के दौरान सड़क और सर्विस रोड पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के वाहन हटाए जा रहे हैं। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर ई-चालान किया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग से दुकानों के सामने सड़क पर रखे सामान और अन्य अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए

 

BNS की धारा 152 के तहत 9 पर कार्रवाई

सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध पैदा करने के मामलों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 152 के तहत 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें बलविंदर सिंह, शानके श्रीवास्तव, मोईदीन खान, शैलेश कुमार साव, इंदर लाल लहरे और सन्नी कुमार साव शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिज के नीचे कंडम वाहन खड़ा कर मार्ग बाधित करने वाले तीन वाहन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Weapon Threat : जामुल में राहगीरों को धमकी, खुर्सीपार में हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

 

सड़क पर सामान रखने वालों को चेतावनी

पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सड़क अथवा सर्विस रोड पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने से भी बचने कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़क आम लोगों के आवागमन के लिए है। सड़क पर अतिक्रमण या किसी भी तरह का अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार

 

Road Encroachment आगे भी होगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक सड़क अतिक्रमण (Road Encroachment) करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गलत तरीके से वाहन पार्क करने, सड़क पर सामान रखने या सार्वजनिक मार्ग में किसी तरह का अवरोध पैदा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सड़क अतिक्रमण (Road Encroachment) हटाने का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: CGPSC 2021 में चयनित 60 अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश
Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी
Etawah Murder Case : कोचिंग के रास्ते से मौत तक, UPSC अभ्यर्थी मनीष का अपहरण कर की गई हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
कार साइड को लेकर विवाद: युवक पर हॉकी, बेल्ट और चाकू से हमला…
Blind Murder Solved : पत्नी-पुत्र निकले हत्यारे! अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपी गिरफ्तार”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Culture
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान

धमतरी के सरईटोला गांव की मांदर की थाप…

River Conservation Chhattisgarh : नदी बचेगी तो जल बचेगा, 5 स्तंभों पर होगा संरक्षण अभियान

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Vice President Chhattisgarh Visit : 2 सितंबर को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : उपराष्ट्रपति सी. पी.…

MBBS Counselling 2026 : 100 सीटें बढ़ीं, 3025 सीटों के लिए आज मेरिट सूची

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में मेडिकल…

Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान
Mouse Deer Rescue : कुत्तों से बचकर कलेक्ट्रेट पहुंचा माउस डियर, वन विभाग ने बचाई जान

कुत्तों के झुंड से जान बचाकर एक नन्हा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?