CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crop Diversification : धान के साथ दलहन-तिलहन बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान

Crop Diversification : धान के साथ दलहन-तिलहन बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान

By Newsdesk Admin
20/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : कोरिया जिले में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फसल विविधीकरण पर जोर दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विभागवार समीक्षा बैठक में धान के साथ दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाने, मत्स्य पालन और डेयरी को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद-बीज की समय पर उपलब्धता और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Contents
  • फसल विविधीकरण पर जोर, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने के निर्देश
  • मत्स्य पालन से ग्रामीणों को जोड़ने पर जोर
  • डेयरी उद्योग को दें बढ़ावा
  • खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण
  • प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी पर सख्ती
  • जिला अस्पताल का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • बच्चों की सुविधाओं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
  • कोरिया के पर्यटन को नई पहचान देने के लिए बने कार्ययोजना

यह भी पढ़ें :

फसल विविधीकरण पर जोर, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में रामविचार नेताम ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, पंचायत, पशुपालन और आदिम जाति विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने को कहा। किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए प्रेरित करने और फसल परिवर्तन से होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। किसानों को शासन की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें :

मत्स्य पालन से ग्रामीणों को जोड़ने पर जोर

मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है। जिले में अधिक से अधिक ग्रामीणों और हितग्राहियों को इससे जोड़ा जाए। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने की बात कही। स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को बकरी पालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, सब्जी और फूलों की खेती जैसी गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें :

डेयरी उद्योग को दें बढ़ावा

रामविचार नेताम ने कहा कि कोरिया जिले में डेयरी उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। पशुपालकों, डेयरी से जुड़े ग्रामीणों और किसानों को इससे जोड़ने के लिए कार्य किया जाए, ताकि दूध उत्पादन के साथ गौपालन को भी बढ़ावा मिल सके।

खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी

मंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को किसानों को खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने मिलेट्स को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीणों को मुनगा की खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि मुनगा की खेती पोषण के साथ-साथ व्यवसाय की दृष्टि से भी लाभप्रद है।

यह भी पढ़ें :

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बताया कि जिले में अब तक 2015 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1440 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। राजस्व से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हुई हैं और उनका त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है।

मंत्री ने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :

प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी पर सख्ती

रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देने और योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनहत जनपद में निर्माणाधीन एकलव्य छात्रावास की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा।

जिला अस्पताल का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने नवनिर्मित जिला अस्पताल के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें :

बच्चों की सुविधाओं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गणवेश एवं साइकिल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े।

कोरिया के पर्यटन को नई पहचान देने के लिए बने कार्ययोजना

वन विभाग तथा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की समीक्षा के दौरान रामविचार नेताम ने कहा कि कोरिया में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाए। उन्होंने जंगलों में आग की रोकथाम तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के संचालक सौरभ सिंह, वन मंडलाधिकारी चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Janjgir Champa Murder Case: तंत्र विद्या के शक में भतीजे ने चाचा की गर्दन काटी, ढाबा न चलने से था नाराज
Bilaspur Railway : 14 जनवरी तक रद्द रहेगी टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल संचालन प्रभावित
अबूझमाड़िया समाज का अल्टीमेटम: “मतांतरण नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे”
DAP shortage alternatives India : विष्णु सरकार का दावा…! छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर FIR दर्ज, सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई, पांचों संभागों में शिकायत लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?