CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » थाना में प्रापर्टी डीलर भाजपा नेता से गाली गलौज-मारपीट, विधायक महापौर पार्षद भी पहुंचे थाना, जमकर हंगामा, आधी रात DCP भी पहुंचे, दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी किए सस्पेंड

थाना में प्रापर्टी डीलर भाजपा नेता से गाली गलौज-मारपीट, विधायक महापौर पार्षद भी पहुंचे थाना, जमकर हंगामा, आधी रात DCP भी पहुंचे, दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी किए सस्पेंड

By Newsdesk Admin
16/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं प्रापर्टी डीलर मनोज पासी ने कल शाम झूंसी थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मियों पर जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट का आरोप लगाया तो हंगामा हो गया। मामला यूपी के प्रयागराज का है। जहां पार्षद सुरेंद्र चौधरी, विधायक दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन की मांग करने लगे। रात करीब नौ बजे डीसीपी नगर अभिषेक भारती थाने पहुंचे। देर रात तक भाजपा नेताओं व पीड़ित से वार्ता की गई। सवा 12 बजे रात डीसीपी थाने से निकले।

बताया गया है कि दरोगा संतोष सिंह, जय नारायण, श्रीराम यादव और हेड कांस्टेबल पारस यादव को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। साथ ही थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं। भाजपा नेता मनोज पासी के छोटे भाई रोशन लाल गंगादीप कालोनी में अपनी जमीन पर रविवार को बाउंड्री बनवा रहे थे। उसी जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने झूंसी पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया था। मनोज पासी का आरोप है कि इसी प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर उनको अपशब्द कहा। बुधवार दोपहर वह थाने पहुंचे और एसओ के व्यवहार से क्षुब्ध होकर जमीन पर बैठ गए। थानाध्यक्ष कुछ दारोगाओं के साथ पहुंचे और जमीन से उठाने लगे। मनोज पासी का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जब वह नहीं हटेंगे। तब थानाध्यक्ष ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने शरीर पर मारपीट के निशान दिखाए। बोले कि थानाध्यक्ष समेत कुछ और पुलिस कर्मियों ने भी उनको पीटा है। उनकी पत्नी सन्नो ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का केस दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया है। उधर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अपशब्द कहने व मारपीट का आरोप गलत है। जमीन पर बैठे देख उन्हें कुर्सी पर बैठाने का प्रयास किया गया तो वह जमीन पर लोटने लगे। यह देखकर उनको उठाने की कोशिश की गई। उन्होंने थाने की दीवार पर खुद अपना सिर भिड़ा दिया। देर शाम एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, हर्षवर्धन वाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी, कविता पटेल, रमेश पासी, राजेश सोनकर समेत कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख रात को डीसीपी नगर अभिषेक भारती थाने पहुंचे। मनोज पासी के शरीर पर पिटाई से पड़े निशान को दिखाया गया। तीन घंटे की वार्ता के बाद डीसीपी नगर ने कार्यवाही की बात कही। इस मामले में फिलहाल दो दरोगा और स्टाफ कर्मियों को निलंबित किया गया है।

यूथ कांग्रेस ने आतंकवाद का पुतला फूंका; व्यापारियों से कल दुकानें बंद रखने की अपील
Raipur Hit And Run Case : राजधानी में हिट एंड रन से हड़कंप, अग्रसेन धाम के पास बाइक सवार को टक्कर, विधायक रेणुका सिंह का बेटा पुलिस हिरासत में
Chhattisgarh State Shooting Meet 2026 : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आगाज
बालकनी में गमले लगाने पर अब हो सकती है कार्रवाई, सख्त निर्देश
Dream11 Investment App : नए कानून के बाद हाथ से गई टीम इंडिया अब निवेश कारोबार में उतरेगी ड्रीम 11, 10 रुपये में खरीद सकेंगे सोना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

त्योहार से पहले कोरबा में हुए दो अलग-अलग…

CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय (CG…

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष…

Jain Chaturmas
Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

नगर में चल रहे जैन समाज के पावन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?