CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd Test) मुकाबला रविवार 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढे़ं :

श्रीलंका के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। मेजबान टीम जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। हालांकि, उसे दूसरे टेस्ट में अपने प्रमुख बल्लेबाजों कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और पाथुम निसांका की गैरमौजूदगी से जूझना पड़ेगा।

यह भी पढे़ं :

सारांश जैन को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd Test) में भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढे़ं :

गॉल टेस्ट में मैनव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल किए थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में दोनों का अंतिम एकादश में बने रहना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढे़ं :

कोलंबो की पिच कैसी रहेगी?

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलित माना जा रहा है। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक, यहां गॉल जैसी संतुलित पिच तैयार करने पर विचार है। शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों का प्रभाव बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढे़ं :

बारिश डाल सकती है मैच में खलल

कोलंबो में टेस्ट के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने के साथ बारिश की संभावना भी है। दिन में रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे मुकाबले में व्यवधान आने की आशंका है। हालांकि, लगातार बारिश से पूरा मैच धुलने की संभावना कम बताई जा रही है।

यह भी पढे़ं :

भारत की संभावित Playing XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, रवींद्र जडेजा, मैनव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढे़ं :

श्रीलंका के सामने बड़ी चुनौती

पहले टेस्ट में 165 रन से हारने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी पर सवाल उठे थे। अब कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और पाथुम निसांका के बाहर होने से टीम के सामने चुनौती और बढ़ गई है। दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने कामिल मिशारा और सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है।

यह भी पढे़ं :

कहां और कब होगा मुकाबला?

मुकाबला : भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट
तारीख : 23 से 27 अगस्त 2026
स्थान : सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
समय : सुबह 10 बजे भारतीय समयानुसार
सीरीज : भारत 1-0 से आगे

यह भी पढे़ं :

चहल की जादुई लेग-स्पिन! काउंटी क्रिकेट में उड़ाए चार विकेट, बल्लेबाज भी रह गया भौचक्का, देखें वायरल वीडियो
India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!
India vs England Test 2025 : बेखौफ इंग्लिश ओपनिंग, बेजान भारतीय गेंदबाजी, ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले ही दिन हावी मेजबान
Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा
क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : रायपुर में करंट…

QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 
QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बिलासपुर में ऑटो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?