CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोर्ट के आदेश पर अब शिक्षा अधिकारी, 19 सरकारी शिक्षकों के आलावा 24 लोकसेवकों के खिलाफ होगी धोखाधड़ी की FIR, पुलिस को 30 दिन के अंदर जुर्म दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश से शिक्षा विभाग में हड़कंप

कोर्ट के आदेश पर अब शिक्षा अधिकारी, 19 सरकारी शिक्षकों के आलावा 24 लोकसेवकों के खिलाफ होगी धोखाधड़ी की FIR, पुलिस को 30 दिन के अंदर जुर्म दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश से शिक्षा विभाग में हड़कंप

By Newsdesk Admin
22/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। आज अतिथि शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में 19 नामजद शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों के साथ ही करीब 24 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने कोर्ट के आदेश बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया हे। आरोपियों पर स्कूल एवं शिक्षा विभाग की मिली भगत से अपात्रों को अतिथि शिक्षक बनाने का आरोप है। इस मामले में साल 2017-18 में रविंद्र मिश्रा नामक युवक ने कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट के फैसले का बाद मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला छतरपुर जिला के राजनगर का है।

आपको बता दें कि आज हुई सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमोध अग्रवाल ने शिक्षा विभाग 2017-18 से जुड़े इस मामले में संज्ञेय अपराध की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश थाना प्रभारी राजनगर को दिया। इस मामले में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनगर, तत्कालीन संकुल प्राचार्य कर्री सहित दोषी पाए गए सभी शिक्षकों के खिलाफ थाने में धारा 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

गौरतलब हो कि शिकायतकर्ता रविंद्र मिश्रा द्वारा लगभग 7 वर्षों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के यहां आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी लेकिन अधिकारी लगातार अपने विभाग के कर्मचारियों को बचाने का काम कर रहे थे और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबा रहे थे। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमोध अग्रवाल के न्यायालय में केस करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आज फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने सभी नामजद दोषी लोक सेवकों के विरुद्ध 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करने और 30 दिन के अंदर मामले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि इस बड़े फर्जीवाड़े में नामजद आरोपियों के अलावा भी कई अज्ञात शिक्षा अधिकारी और शिक्षक लोग शामिल हैं जिनके ऊपर भी जांच कर मामला पंजीबद्ध किया जाए।

विदित हो कि राजनगर विकासखंड का यह अतिथि शिक्षक फर्जीवाड़ा घोटाला बहुचर्चित रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा लगातार इस गंभीर प्रकरण को दबाया गया। लगभग 7 से 8 वर्ष तक चली न्यायिक लड़ाई के बाद शिकायतकर्ता रविंद्र मिश्रा ने अंततः न्यायालय के द्वारा सभी दोषी कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज धारा 420 के तहत कई धाराओं में मामला पंजीकृत करने का निर्देश थाना प्रभारी राजनगर को जारी किया जिससे समूचे शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में और भी कई अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी जांच होने के बाद नाम उजागर किए जाएंगे।

ताला तोड़ 45 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार, 3 महीने छिपा रहा
Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार
हॉलीवुड से आया था Rani Mukerji को बुलावा, शाह रुख खान की फिल्म की वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
डॉक्टर की गैरमौजदूगी में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम
मोबाइल गेमिंग के चलते मां की डांट पर 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?