अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है।
कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अहम भूमिका निभाई थी। जितेंद्र मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को वायुसेना से रिटायर हुए थे।




