CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैलाश नगर कुरूद में दूसरे की 4800 वर्ग फुट जमीन अपना बता करवा दी रजिस्ट्री, 53 लाख की धोखाधड़ी मामले में भिलाई टाउनशिप निवासी दम्पत्ति के खिलाफ FIR दर्ज

कैलाश नगर कुरूद में दूसरे की 4800 वर्ग फुट जमीन अपना बता करवा दी रजिस्ट्री, 53 लाख की धोखाधड़ी मामले में भिलाई टाउनशिप निवासी दम्पत्ति के खिलाफ FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
25/01/2025
Share

भिलाई नगर, 25 जनवरी। दुर्ग जिले के हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित श्रीराम हाईट्स कैलाश नगर निवासी अग्रवाल परिवार को दूसरे की जमीन अपना बताते हुए रजिस्ट्री करवाने वाले बीएसपी टाउनशिप सेक्टर-7 निवासी सिंह दम्पत्ति के खिलाफ प्राथमिक जांच के बाद जामुल पुलिस ने आज बीएनएस की धारा 319(2), 318(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

आपको बता दें कि जितेंद्र अग्रवाल (52 वर्ष) की शिकायत पर यह अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल मामला हाल फिलहाल के कुछ महीने पूर्व का है। सेक्टर-7 एवेन्यू ए, वार्ड 66 भिलाई निवासी परमजीत सिंह जोहल और उसकी पत्नी श्रीमती रविंदर कौर जोहल ने (खसरा नंबर 1548/59) 2400 वर्गफीट एवं (1548/60) 2400 वर्गफीट सहित कुल 4800 वर्गफीट के प्लांट को जितेन्द्र अग्रवाल, अनूप अग्रवाल और करिश्मा को अपनी जमीन बताकर छल और बेईमानी से धोखाधड़ी कर रोड रास्ते की जमीन को बिक्री कर दिया। कुल सौदा 52 लाख 80 हजार का था जिसकी रजिस्ट्री 28 अक्टूबर 2024 को हुई।

जितेंद्र अग्रवाल ने “CG भास्कर” को बताया कि वे परमजीत सिंह जोहल को करीबन 4-5 माह से जानते हैं। परमजीत ने उन्हें 2400-2400 वर्गफुट के दो प्लाट उदय सिंह के बाड़ी के पास कैलाश नगर कुरूद भिलाई दिखा कर उसे बेचने की मंशा जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि 4800 वर्गफुट का प्लाट उनकी पत्नी रविन्दर कौर के नाम से है। बातचीत तय होने पर प्लाट नं. 17 का भाग खसरा नं. 1548/59 रकबा 1200 वर्गफीट को 13 लाख 20 हजार में अनूप अग्रवाल को 28 अक्टूबर 2024 को रजिस्ट्री करवाया। दूसरी रजिस्ट्री मेरे नाम जितेन्द्र अग्रवाल को प्लाट नं. 17 का भाग एवं खसरा नं 1548/60 का रकबा 1200 वर्ग फुट को उसकी पत्नी रविन्दर कौर ने करिश्मा अग्रवाल को 13 लाख 20 हजार रूपये में, प्लाट नं. 16 का भाग बताकर खसरा नं. 1548/60 का रकबा 1200 वर्गफीट जितेन्द्र अग्रवाल को रजिस्ट्री किया। इस तरह जमीन के बदले जोहल दम्पत्ति ने कुल 52 लाख 80 हजार रूपये की कीमत का प्लाट ब्रिकी किया।

अग्रवाल परिवार ने बताया कि 21 जनवरी 2025 को जब वो अपने प्लाट पर काबीज होने गए तो पता चला की वह प्लाट तो दीपमाला जायसवाल और थामस का है। जो प्लाट नंबर और खसरा नंबर का रकबा अग्रवाल परिवार को बेचा गया था, वह प्लाट 2010 में कटिंग हुआ था। उस समय यह खसरा नंबर वहां का रोड रास्ता की जमीन है जिसे परमजीत और उसकी पत्नी रविन्दर कौर जानते हुए दूसरे की जमीन दिखाकर धोखाधड़ी की। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रतिस्थापित दीपमाला जायसवाल, मुरली जायसवाल और थामस की जमीन पर खड़े होकर फोटो खिंचवाकर अग्रवाल परिवार को विश्वास में लेकर बेइमानी से कुल 52 लाख 80 हजार रूपये रकम ले लिया है।

मामले का खुलासा होने पर जब अग्रवाल परिवार जोहल से मिला और रूपये वापस मांगे तो उन्होंने साफ कह दिया कि नहीं दूंगा जो करना है कर लो। अग्रवाल परिवार ने यह भी अंदेशा जताया कि जोहल दम्पत्ति कनाडा निकलने की फिराक में हैं। प्राथमिक जांच के बाद आज एफआईआर दर्ज कर जामुल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पंडरी मार्केट के कपड़ा दुकान में लगी आग:चौथे फ्लोर में कपड़ों के गोदान में लगी थी आग ,फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू
करोड़ों की ब्लैकमनी और 10 प्रतिशत कमीशन, बेंगलुरू के कारोबारी का लखनऊ में अपहरण; हैरान कर देगा खुलासा
भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा
कुंवारा पड़ोसी बन गया था बॉयफ्रेंड, पति ने दिखाया बड़प्पन… हंसी खुशी की एक डील और सौंप दी बीवी
पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, उपमुख्यमंत्री से बातचीत के बाद फैसला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?