CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Film Policy : लोकेशन पसंद आई, सब्सिडी अटकाई तो 25 फिल्म प्रोजेक्ट हुए बाहर

Chhattisgarh Film Policy : लोकेशन पसंद आई, सब्सिडी अटकाई तो 25 फिल्म प्रोजेक्ट हुए बाहर

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ फिल्म नीति (Chhattisgarh Film Policy) के तहत प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन और सब्सिडी के भरोसे फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने की कोशिश हुई, लेकिन सरकारी प्रक्रिया की सुस्ती अब इस पहल पर भारी पड़ती दिख रही है। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक पिछले एक-दो वर्ष में 25 से ज्यादा फिल्म और वेब सीरीज प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में चले गए। कहीं सब्सिडी का भुगतान अटका तो कहीं शूटिंग की अनुमति मिलने में देरी हुई।

Contents
  • करोड़ों की सब्सिडी का प्रविधान, भुगतान का इंतजार
  • पहला सीजन छत्तीसगढ़ में, दूसरा मध्यप्रदेश में
  • नेतृत्व बदला, प्रक्रिया की रफ्तार भी प्रभावित
  • दूसरे राज्यों में बढ़ा निर्माताओं का रुझान
  • डेढ़ महीने में पूरी होगी बदलाव की प्रक्रिया

इसका सीधा असर प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा। फिल्म शूटिंग से कलाकारों और तकनीशियनों के साथ होटल, वाहन, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों को रोजगार मिलता है। प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में जाने से यह पूरा आर्थिक लाभ भी प्रदेश से बाहर चला गया। मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में आसान अनुमति और तेज प्रक्रिया निर्माताओं को छत्तीसगढ़ की तुलना में ज्यादा आकर्षित कर रही है।

यह भी पढ़ें :

करोड़ों की सब्सिडी का प्रविधान, भुगतान का इंतजार

फिल्म सब्सिडी (Chhattisgarh Film Policy) को लेकर नीति में बड़े बॉलीवुड और ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए एक से दो करोड़ रुपये तक सहायता का प्रविधान है। स्थानीय फिल्मों के लिए बजट का 33 प्रतिशत, अधिकतम 15 लाख रुपये तक सहायता देने की व्यवस्था है।

फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कागज पर नीति आकर्षक है, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया लंबी होने से निर्माता परेशान हैं। प्रोजेक्ट पूरा करने के बाद सब्सिडी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में निर्माता उन राज्यों का रुख कर रहे हैं, जहां प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान और भुगतान जल्द मिलने की उम्मीद रहती है।

यह भी पढ़ें :

पहला सीजन छत्तीसगढ़ में, दूसरा मध्यप्रदेश में

प्रदेश से प्रोजेक्टों के बाहर जाने का एक उदाहरण वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ है। इसका पहला सीजन छत्तीसगढ़ में शूट किया गया था, लेकिन दूसरे सीजन के लिए मध्यप्रदेश के बालाघाट और मंडला को चुना गया।

इसी तरह ‘मिशन रानीगंज’ की शूटिंग छत्तीसगढ़ में जेल की अनुमति नहीं मिलने के कारण नहीं हो सकी। अनुराग कश्यप की ‘बंदर’, जार फिल्म्स का प्रोजेक्ट और श्रेयस तलपड़े से जुड़ा प्रोजेक्ट भी छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित होने के बावजूद आगे नहीं बढ़ सका।

यह भी पढ़ें :

नेतृत्व बदला, प्रक्रिया की रफ्तार भी प्रभावित

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति (Chhattisgarh Film Policy) लागू होने के बाद संस्कृति विभाग में नेतृत्व और अधिकारियों के स्तर पर कई बदलाव हुए। वर्ष 2021 में कांग्रेस शासन के दौरान अमरजीत भगत के संस्कृति मंत्री रहते फिल्म नीति बनाई गई थी। इसके बाद विभाग की जिम्मेदारी बृजमोहन अग्रवाल और वर्तमान में राजेश अग्रवाल के पास रही।

फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि विभाग में लगातार हुए बदलावों से सब्सिडी से जुड़े प्रस्तावों की प्रक्रिया की गति प्रभावित हुई। हालांकि विभाग का कहना है कि नीति में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें :

दूसरे राज्यों में बढ़ा निर्माताओं का रुझान

छत्तीसगढ़ की फिल्म शूटिंग लोकेशन (Chhattisgarh Film Policy) को लेकर निर्माताओं की रुचि रही है। प्रदेश में ‘न्यूटन’, ‘मिसेज फलानी’ और ‘आरजे बस्तर’ जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है। वेब सीरीज में ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘जहानाबाद’, ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ और ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ जैसे प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की लोकेशन पर शूट किए गए हैं।

इसके बावजूद अनुमति और सब्सिडी से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतें निर्माताओं को दूसरे राज्यों की ओर मोड़ रही हैं। मध्यप्रदेश में बालाघाट, मंडला समेत अन्य लोकेशन पर छत्तीसगढ़ से बाहर गए प्रोजेक्ट शूट किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

डेढ़ महीने में पूरी होगी बदलाव की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने कहा कि राजपत्र में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ महीने में बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और लोगों को सब्सिडी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

सरकार की ओर से प्रक्रिया आसान होने और सब्सिडी का लाभ मिलने के बाद प्रदेश में फिल्म निर्माण को फिर गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फैक्ट फाइल
2021 में छत्तीसगढ़ फिल्म नीति लागू
25 से अधिक फिल्म और वेब सीरीज प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में गए
बड़े प्रोजेक्टों के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये तक सब्सिडी का प्रविधान
स्थानीय फिल्मों के लिए 33 प्रतिशत, अधिकतम 15 लाख रुपये तक सहायता
मध्यप्रदेश में कई प्रोजेक्टों ने बदला शूटिंग ठिकाना
छत्तीसगढ़ में शूट हुईं फिल्में : न्यूटन, मिसेज फलानी, आरजे बस्तर
वेब सीरीज : ग्राम चिकित्सालय, जहानाबाद, द ग्रेट इंडियन मर्डर, सिक्स सस्पेक्ट्स

मॉर्निंग वॉक पर निकले छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल सड़क किनारे मृत मिले, चोट के निशान भी, जांच में पहुंची पुलिस टीम
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती
दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार
Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात
Chhattisgarh liquor scam ED action : 1200 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, ढेबर सिटी और गोवा का होटल अटैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज
Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी (Dhan…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर…

Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार
Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Attack) …

Dead Body Found in Pond
Dead Body Found in Pond : कोरबा में तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, अस्पताल में बेटी के जन्म के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक परिवार की…

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?