CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नंदी बैल के लापता होने से मचा हड़कंप, लोगों ने बाजार बंद कर रात में घेर दिया थाना, पुलिस को मिला गोवंश का अवशेष, जांच जारी

नंदी बैल के लापता होने से मचा हड़कंप, लोगों ने बाजार बंद कर रात में घेर दिया थाना, पुलिस को मिला गोवंश का अवशेष, जांच जारी

By Newsdesk Admin
31/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। नंदी बैल के लापता होने की घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में गांव में दुकानों को बंद कर शिकारपुरा थाना का घेराव किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से यह मामला सामने आया है। यहां एक बैल के खो जाने से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। 200 से अधिक ग्रामीणों ने शिकारपुर थाने पहुंचकर बैल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पूरा गांव जब बैल के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बुरहानपुर जिले के सरोला गांव में एक नंदी बैल रहता था। गांव वालों को इस बैल से खास लगाव था। यह बैल अचानक से लापता हो गया जिसके बाद सभी ग्रामीण परेशान हो हैं। गांव के लोगों ने इस बैल का नाम शंभू रखा है। बताया जा रहा है कि यह बैल सोमवार तक दिखाई दिया था उसके बाद से अचानक लापता हो गया। जब गांव में शंभू नजर नहीं आया तो ग्रामीणों ने चिंता करते हुए उसको ढूंढना शुरू कर दिया। तीन दिन के बाद भी जब नंदी बैल वापस नहीं लौटा तो पूरा गांव परेशान हो गया और तुरंत नंदी शंभू को गांव से लेकर शहर तक खोजना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिकारपुरा थाने में दर्ज कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने रात को एक बैठक की। बैठक में फैसला किया गया कि गुरुवार के दिन पूरा गांव दुकानों को बंद रखेगा। गुरुवार को इलाके के सभी दुकान और बाजार बंद रहे।

थाना घेराव के दौरान सारोला गांव में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और रासुका जैसे सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करने की भी मांग की। पुलिस ने जांच के दौरान गांव के पास एक तालाब के आसपास गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं। जिसके बाद कुछ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि गोवंश के अवशेष की फोरेंसिक जांच की जा रही है और गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यह मामला न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि समग्र रूप से संवेदनशील हो गया है क्योंकि इस घटना ने सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव को जन्म दिया है। नंदी बैल के लापता होने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और शिकारपुरा थाने का घेराव किया। पुलिस ने गोवंश के अवशेष सारोला गांव के पास स्थित तालाब के इलाके से बरामद किए हैं। कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

रमेश दुबे बने कृषि मंडी बोर्ड कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सहसचिव, CM विष्णुदेव, कृषि मंत्री सहित विधायक रिकेश सेन ने दी बधाई
पति आर्केस्ट्रा डांसर बनाना चाहता है, पत्नी को घर से निकाला; युवती ने पुलिस को बताई आपबीती
Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर
सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल नर्स की मौत, पति ने कहा दुर्ग निगम की लापरवाही असामयिक मौत की जिम्मेदार
Sambhal Violence में जो ईंट-पत्थर पुलिसकर्मियों पर बरसाए गए, अब उन्हीं से बनेगी पुलिस चौकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?