CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gourela Pendra Marwahi : अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

Gourela Pendra Marwahi : अरपा महोत्सव 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री विषणु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

By Newsdesk Admin
07/02/2026
Share
Gourela Pendra Marwahi
Gourela Pendra Marwahi

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। जीपीएम जिले की स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को आयोजित हो रहे जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विषणु देव साय मुख्य अतिथि (Gourela Pendra Marwahi) होंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय जिला प्रवास पर आगमन और अरपा महोत्सव की रुप-रेखा तथा तैयारियों के संबंध में कलेक्टर मती लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने जिला अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सहित महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा (Gourela Pendra Marwahi) की गई और विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में विभागीय स्टॉलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला, झूला, फूड जोन आदि लगाने पर चर्चा की गई। अरपा महोत्सव हर साल की तरह इस वर्ष भी मल्टी परपज स्कूल मैदान पेण्ड्रा में आयोजित होगा।

कलेक्टर ने बताया कि अरपा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि का चेक वितरित (Gourela Pendra Marwahi) किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय भवन के लिए भूमि पूजन, चिकित्सालय परिसर में वृक्षा रोपण, टीबी मुक्त 51 पंचायतों और बाल विवाह मुक्त 71 पंचायतों और गौरेला एवं पेण्ड्रा 2 नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने और गरिमामय अरपा महोत्सव आयोजन के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिला अधिकारियों ने महोत्सव स्थल पंहुच कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल के समीप बने हेलीपैड का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चलित शौचालय सहित संपूर्ण तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Chhattisgarh High Court : हाई कोर्ट ने स्कूल सुरक्षा पर कड़ा रुख, 26 अगस्त तक मांगी राज्यभर की रिपोर्ट
Liquor Smuggling : एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी, छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा
रायपुर में दो गैंग के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:एक-दूसरे को शर्ट फाड़ते तक पीटा, मोहल्लेवासी बोले- महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल
Chhattisgarhi Film Tax Free : फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा
Menstrual Hygiene Day : छत्तीसगढ़ में टूटी चुप्पी, खुले मंच पर उठी स्वच्छता और सशक्तिकरण की आवाज़”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना
CG BJP Scheme : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के नाम 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  भाजपा (CG BJP…

Durg Police Action
Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action : ₹70,000 कमाने वाला MR…

ITI Devbhog
ITI Devbhog : शिक्षक के बिना कैसे मिलेगा हुनर, देवभोग आईटीआई की बदहाली ने खड़े किए बड़े सवाल

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?