CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : जुबैर ने सूरज बन छत्तीसगढ़ की छात्रा को फंसाया प्रेमजाल में, शादी का झांसा देकर रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी के बड़े भाई ने की छेड़खानी, जान से मारने की धमकी

CG खबर : जुबैर ने सूरज बन छत्तीसगढ़ की छात्रा को फंसाया प्रेमजाल में, शादी का झांसा देकर रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी के बड़े भाई ने की छेड़खानी, जान से मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
02/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 फरवरी। छत्तीसगढ़ की छात्रा से यूपी के कानपुर में रेप हुआ है। एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर युवती से गाली-गलौज कर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। शिकायत लेकर पीड़िता जब युवक के घर पहुंची तो आरोपी के बड़े भाई ने छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती मूलतः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है तथा काकादेव में रहकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। छात्रा के अनुसार 2 वर्ष पहले उसकी पहचान एक लड़के से हुई, उसने अपना नाम सूरज बताया और प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज के साथ मारपीट भी करने लगा। बाद में युवती को पता चला कि युवक का नाम सूरज नहीं बल्कि जुबैर अहमद है। वह थाना बजरिया इलाके का रहने वाला है, उसने पहचान छिपाकर उसे धोखा दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक की असलियत जानने के बावजूद उसने शादी के लिए कहा तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। युवती शिकायत लेकर उसके घर पहुंची तो आरोपी के बड़े भाई ने उसके साथ छेड़खानी की। बदसलूकी का विरोध पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। छात्रा ने मामले की शिकायत बजरिया थाने में की। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Jagannath Rath Yatra : देवभोग की पवित्र पहचान पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, रथयात्रा में किया ऐसा ऐलान जिसने बढ़ाई खुशी
Paddy Procurement Chhattisgarh : धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू, किसानों की उम्मीद और सरकार आमने-सामने
Fake SIM : आधार-बायोमेट्रिक का खेल, फर्जी सिम जारी, आरोपी गिरफ्तार
रेप मामले में जांच करने पहुंचे अफसर को खिलाए 6 समोसे, पलट दिया पूरा केस; कोर्ट ने दिया ये आदेश
Abujhmad Maoism Free : कभी आतंक का गढ़ रहा अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर अब माओवाद से मुक्त : शाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?