मुंबई में महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य की 358 तहसीलों में से 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। सरकार के जारी प्रस्ताव के मुताबिक, इससे राज्य का करीब 74 प्रतिशत क्षेत्र प्रभावित माना गया है।
यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाल ही में सूखा प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद लिया गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है।



