CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऐतिहासिक हार के बाद कांग्रेस में जबर्दस्त “रार” 🛑 जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षड़यंत्र का लगाया आरोप, कहा – “कांग्रेस मुक्त होगा साहू समाज”

ऐतिहासिक हार के बाद कांग्रेस में जबर्दस्त “रार” 🛑 जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, विधायक पर षड़यंत्र का लगाया आरोप, कहा – “कांग्रेस मुक्त होगा साहू समाज”

By Newsdesk Admin
18/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद एक बार फिर पार्टी के नेताओं के बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राजनांदगाव जिले के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के दौरान अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू पर षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस मुक्त साहू समाज की घोषणा की है। आपको बता दें कि भागवत, साहू समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं।

कल ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे हैं, वहीं आज शिव डहरिया और अमरजीत भगत दिल्ली पहुंच गए हैं। ये दोनों नेता भी बघेल खेमे के ही माने जाते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कुछ और विधायक एक दो दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं।

माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही बदलाव हो सकता है। इसी को लेकर नेतागण दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। हाल ही में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पार्टी ने केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे यह माना जा रहा है कि, उन्हें अब राज्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। इसी के चलते उनके खेमे के नेता पीसीसी पर अपना वर्चस्व बनाए रखने की कोशिशों में लगे हैं।

दूसरी तरफ नगरीय निकाय चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी पीसीसी चीफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की मांग उठाई है। कुलदीप जुनेजा ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में मैंने सिर्फ एक टिकट मांगा, मैंने आकाश तिवारी के लिए टिकट मांगा था लेकिन नहीं दी गई। अब आकाश तिवारी निर्दलीय चुनाव जीतकर पार्षद बन गए हैं। श्री जुनेजा ने साफ तौर पर कहा कि मैंने हाईकमान को पत्र लिखा है, जल्द नेतृत्व में बदलाव होगा।

Chacei Dam Drowning: नहाते समय युवक लापता, अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू, सुबह से तलाश
दुर्ग में पकड़ाए 13 सटोरिए, 1 महिला भी शामिल, दो जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा, सट्टा-पट्टी और कैश जब्त
Narendra Modi Mauritius Visit : मॉरीशस दौरे से पहले पीएम मोदी बोले- ‘यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी’
बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल
छत्तीसगढ़ का दीपक तंबोली मलेशिया में लापता, 3 दिन से फोन बंद – वीजा भी खत्म, परिजन बेहाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

Gang Rape Arrest
अपराधछत्तीसगढ़

Gang Rape Arrest : काम का झांसा देकर बुलाया गया, फिर बंद कमरे में जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

20/01/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार: थाने के बाहर समर्थकों का हंगामा..

20/04/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

न फायरिंग-न गोलाबारी… जम्मू कश्मीर में 19 दिन बाद चैन की रात, सेना ने दी ये जानकारी

12/05/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

Big Break : डकैती मामले में एक-एक लाख के 4 ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ के गहने और अत्याधुनिक हथियार, पूछताछ जारी

11/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?