CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

By Newsdesk Admin
13/10/2026
Share
Surajpur Mother Son Murder Case
Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टीचर रजनी बरेठ और उनके 18 वर्षीय बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में प्रेम संबंध और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है। (Surajpur Mother Son Murder Case)

Contents
  • सड़क किनारे मिला था बेटे का शव : Surajpur Mother Son Murder Case
  • घर पहुंची पुलिस तो मां की भी मिली लाश
  • पांच साल पहले पति से हुआ था तलाक : Surajpur Mother Son Murder Case
  • 20 लाख रुपये के लोन को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रजनी का युवक से प्रेम संबंध था और उसका घर आना-जाना था। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह और युवक की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें : महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: युवतियों ने पत्नी के सामने की पिटाई, दूसरी ओर चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल

सड़क किनारे मिला था बेटे का शव : Surajpur Mother Son Murder Case

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से जुड़ी ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शुरुआती आशंका थी कि हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है।

पहचान नहीं होने पर शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेजा गया। बाद में मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में मिली।

 

यह भी पढ़ें : रायगढ़ में पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, वादे से मुकरा प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार…

Surajpur Mother Son Murder Case
Surajpur Mother Son Murder Case : अफेयर और 20 लाख के लोन के विवाद में मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया

घर पहुंची पुलिस तो मां की भी मिली लाश

सुजल की पहचान के बाद पुलिस देर रात उसके घर पहुंची, जहां मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। उसकी मां रजनी बरेठ का भी पता नहीं चल रहा था। इसके बाद परिचितों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। घर के बाथरूम में रजनी (40) का शव मिला।

 

यह भी पढ़ें : 12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या:कोरबा के SECL कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती थी; 2 साल से था अवैध संबंध…

पांच साल पहले पति से हुआ था तलाक : Surajpur Mother Son Murder Case

रजनी बरेठ बेलटिकरी के एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं। करीब पांच साल पहले पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं। वह मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं।

 

यह भी पढ़ें : ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा: बेवफा पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध बने मौत की वजह

20 लाख रुपये के लोन को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में रजनी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले रजनी ने 20 लाख रुपये का लोन लिया था और इसी रकम को लेकर विवाद (Surajpur Mother Son Murder Case) होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सुजल की मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

 

यह भी पढ़ें : प्रेमी ने शादी का झांसा दे बनाया नाबालिग से संबंध, लड़की ने लगा ली फांसी, फोटो विडियो वायरल करने की धमकी भी, सुसाइड नोट जब्त, आरोपी फरार

ख़बरें और भी हैं :UP: बुलंदशहर में अवैध संबंधों के चलते प्रेमी की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

पंडरी मार्केट के कपड़ा दुकान में लगी आग:चौथे फ्लोर में कपड़ों के गोदान में लगी थी आग ,फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू
Canal Modernization Chhattisgarh : नहरों के पक्कीकरण से सिंचाई में बड़ी छलांग, 22% क्षेत्र में बढ़ी सिंचाई क्षमता
Ganja Smuggling Case : ट्रक में भूसा, नीचे गांजा… 6 करोड़ की तस्करी का भंडाफोड़
Raipur Sub Registry Office: राजधानी में रजिस्ट्री सिस्टम का बड़ा बदलाव, अब कलेक्टोरेट नहीं जाना पड़ेगा
High Security Registration Plate : वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर होगी चालानी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Noise Pollution Bill : 50 हजार जुर्माना देकर रातभर बजा सकेंगे DJ! कोलाहल विधेयक पर पर्यावरणविद् ने उठाए 10 सवाल
Noise Pollution Bill : 50 हजार जुर्माना देकर रातभर बजा सकेंगे DJ! कोलाहल विधेयक पर पर्यावरणविद् ने उठाए 10 सवाल

कोलाहल नियंत्रण विधेयक (Noise Pollution Bill) अभी प्रारूप…

Python Surgery : स्नेकमैन 250 किमी दूर ले गया अजगर, 3 घंटे की सर्जरी में निकाला ट्यूमर
Python Surgery : स्नेकमैन 250 किमी दूर ले गया अजगर, 3 घंटे की सर्जरी में निकाला ट्यूमर

सरगुजा के स्नेकमैन सत्यम द्विवेदी ने मिसाल पेश…

CG Assistant Teacher Vacancy : हाईकोर्ट के आदेश से बदले नियम, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन
CG Assistant Teacher Vacancy : हाईकोर्ट के आदेश से बदले नियम, अब दिव्यांग अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

सहायक शिक्षक भर्ती में बदलाव (CG Assistant Teacher…

Chhattisgarh Civic Elections : तीन नगर निगमों में किसकी बनेगी सरकार! कांग्रेस की साख दांव पर, भाजपा ने कसी कमर
Chhattisgarh Civic Elections : तीन नगर निगमों में किसकी बनेगी सरकार! कांग्रेस की साख दांव पर, भाजपा ने कसी कमर

तीन नगर निगमों के चुनाव (Chhattisgarh Civic Elections)…

Shah Rukh Khan King
Shah Rukh Khan King : जन्मदिन पर शाहरुख खान देंगे बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकता है फिल्म किंग का टीजर

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?