CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP: बुलंदशहर में अवैध संबंधों के चलते प्रेमी की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

UP: बुलंदशहर में अवैध संबंधों के चलते प्रेमी की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

UP News:  उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें अवैध सम्बन्धों को लेकर एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका और पति ने साथियों के साथ मिलकर कर दी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. घटना जहानागीराबाद थाना क्षेत्र के गांव खालोर की है.

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय कपिल चौधरी, जो अविवाहित था. उसका गांव की ही शादीशुदा महिला आरती के साथ करीब एक साल से अवैध संबंध थे. कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया. आरती ने कपिल से दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन कपिल लगातार उस पर मिलने का दबाव डाल रहा था. इतना ही नहीं कपिल ने आरती के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी और जबरन उसके घर जाता था.

बदनामी के डर से रची हत्या की साजिश

आरती अब कपिल के व्यवहार और गांव में बदनामी के डर से परेशान हो गयी थी. उसने अपने पति देवेंद्र, भाई हर्ष सिरोही और उसके दोस्त अनूप के साथ मिलकर कपिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 29 जून को आरती ने कपिल को फोन कर अपने घर बुलाया. जैसे ही कपिल वहां पहुंचा चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. हत्या के बाद आरती ने घटनास्थल से खून के निशान साफ कर दिए ताकि कोई सबूत न बचे.

कॉल डिटेल से खुला राज

30 जून को कपिल का शव खालोर गांव के गन्ने के खेत में मिला. मृतक के भाई रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया. एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की. कपिल के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से पता चला कि उसकी आखिरी बात आरती से हुई थी. पुलिस ने आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.

पुलिस ने आरती, उसके पति देवेंद्र (निवासी खालोर), भाई हर्ष सिरोही (निवासी सैदपुर) और अनूप को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई संडासी, एक मोटरसाइकिल और खून से सनी शर्ट बरामद की गई. चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

इस मामले में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कपिल हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है. अवैध संबंधों और बदनामी के डर से आरती ने अपने पति, भाई और एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

School Bomb Threat Indore : मेल से आया बम धमकी का खौफ, गोल्डन स्कूल बना पुलिस छावनी
PoK Crisis : पीओके के हालात पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला
उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, भारत-चीन सीमा से लगे गांवों का करेंगे निरीक्षण…
सोनभद्र में भाजपा विधायक का WhatsApp अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे पैसे; साइबर थाने में FIR दर्ज
ट्रेन में सफर कर रहे सरफराज की मौत पर बवाल, AC बंद होने का आरोप; रेलवे बोला- ‘किडनी खराब थी’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi India
Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : ईशान किशन चोट के चलते दूसरे T20I से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20 : अब…

India A Team Selection
India A Team Selection : केएल राहुल की जगह टीम में शामिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, 613 रन बनाकर बटोरी सुर्खियां

India A Team Selection : शिखर 26 अक्टूबर…

Sharad Purnima Moon Dream Meaning
Sharad Purnima Moon Dream Meaning: शरद पूर्णिमा पर सपने में चांद दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है मान्यता

Sharad Purnima Moon Dream Meaning : कुल मिलाकर,…

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से सुधरेगी सड़क, 8 किलोमीटर में डामरीकरण पूरा

मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर…

Samsung Galaxy Fit 4
Samsung Galaxy Fit 4 :  लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस

सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?