सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले विशेष चांदी के सिक्के की कीमत बढ़ा (Maa Danteshwari Silver Coin) दी गई है। पहले 10 ग्राम का यह सिक्का 2100 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए श्रद्धालुओं को 4100 रुपये देने होंगे। चांदी की कीमत बढ़ने के कारण मंदिर प्रबंधन समिति ने यह बदलाव किया है। फिलहाल पुराने स्टॉक में उपलब्ध सिक्कों की बिक्री की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला
दो साल पहले बनवाए गए थे 1100 सिक्के Maa Danteshwari Silver Coin
मंदिर प्रबंधन समिति ने करीब दो साल पहले दो खेपों में कुल 1100 चांदी के सिक्के तैयार करवाए थे। पहली खेप में 500 और दूसरी खेप में 600 सिक्के बनवाए गए थे। नवरात्रि शुरू होने से पहले करीब 150 से 200 सिक्के शेष होने की जानकारी थी। त्योहार के दौरान बिक्री के बाद अब उपलब्ध स्टॉक की सही संख्या स्पष्ट नहीं है।
सिक्के पर अंकित है मंदिर और माता की छवि
मां दंतेश्वरी का यह विशेष सिक्का श्रद्धालुओं के लिए आस्था और यादगार का प्रतीक है। इसके एक तरफ मंदिर का स्वरूप और दूसरी तरफ माता की छवि अंकित है। स्थानीय भक्तों के अलावा देश-विदेश में रहने वाले भारतीय भी इसे खरीदते हैं और शुभ-समृद्धि के प्रतीक के रूप में अपने पास रखते हैं।
कीमत बढ़ने के बावजूद सिक्के की मांग बनी हुई है। सीमित स्टॉक को देखते हुए अगले नवरात्रि तक नए सिक्के बनवाने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
ऑनलाइन भुगतान के लिए मंदिर के बाहर काउंटर
मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी के कारण यूपीआई से भुगतान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जय स्तंभ के पास मंदिर के बाहर भी एक काउंटर शुरू किया गया है, जहां मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर सिक्का खरीदा जा सकता है।
एक ही काउंटर पर मिल रहीं कई सुविधाएं
मंदिर समिति से जुड़े ईश्वर ठाकुर के अनुसार, इस काउंटर पर विशेष दर्शन, नवकन्या भोज और भंडारे की रसीद भी काटी जा रही है। इसके साथ ही 4100 रुपये में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का भी खरीदा जा सकता है।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाहर बनाए गए काउंटर से डिजिटल भुगतान करने वाले भक्तों को सुविधा मिल रही है।
खबरें और भी हैं…CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार


