CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम : आज से 3 संभागों में तीन दिन बारिश का अलर्ट, गिरेगा रात का पारा, पड़ेगी ठंड….!

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम : आज से 3 संभागों में तीन दिन बारिश का अलर्ट, गिरेगा रात का पारा, पड़ेगी ठंड….!

By Newsdesk Admin
20/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज (गुरुवार) 20 फरवरी से 22 फरवरी तक बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम (Chhattisgarh Rainfall) और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंडी का असर फिर से बढ़ सकता है, हालांकि कड़ाके की ठंड का असर नहीं होगा। अचानक से मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों की हेल्‍थ पर पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में कितना बदला मौसम

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Chhattisgarh Rainfall) में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। बुधवार को बालोद जिला प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में सामान्य से अधिक तापमान

रायपुर में बुधवार 19 फरवरी को दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस (Chhattisgarh Rainfall) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज 20 फरवरी को रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है और दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बिलासपुर में भी बढ़ा तापमान

बिलासपुर में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान (Chhattisgarh Rainfall) 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।

सरगुजा संभाग में तापमान स्थिर

सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान (Chhattisgarh Rainfall) स्थिर बना हुआ है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Vishnudeo Sai Jagannath : जन्मदिन पर भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए की विशेष पूजा
Bhilai Breaking : साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के MSc केमिस्ट्री के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सागर-सिद्धांत, केशव-जयप्रकाश, रीतिका-अमीषा और गौरव ने मारी बाजी ✅ द्वितीय सेमेस्टर 97% एवं चतुर्थ सेमेस्टर का 94% Result
Greentech Solution : छग में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस
इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध
Big Break : भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर का साथी गोंदिया से गिरफ्तार, आज सुबह पकड़ाया, SP ने कहा अन्य फरार सभी आरोपियों की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?