भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी और 99 हजार रूपये ऐंठने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई (Bhilai Crime) करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान भिलाई नगर निवासी शुभम सराहुकी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

नकद और ऑनलाइन लिए रुपये Bhilai Crime
मिली जानकारी के अनुसार लता महिलांगे (37 वर्ष) निवासी कोहका कुरूद रोड (जामुल) भिलाई ने 17 अक्टूबर को मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुभम सराहुकी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 80 हजार नगद एवं 19 हजार ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करा लिए।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 308(2) व 308(3) के तहत अपराध (Bhilai Crime) दर्ज किया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


