सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । जिस लड़की को कभी रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े, आज उसी दीप्ति जीवनजी ने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन कर दिया है। तेलंगाना के एक छोटे से गांव में जन्मीं दीप्ति ने एशियन पैरा गेम्स में 400 मीटर टी20 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 56.36 सेकंड में रेस पूरी कर गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। यह एशियन पैरा गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2023 में हांगझोऊ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। (Asian Para Games Gold Medal)
दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 रेस में रचा इतिहास : Asian Para Games Gold Medal
दीप्ति का जन्म तेलंगाना के वारंगल जिले के कल्लेड़ा गांव में हुआ था। वे बौद्धिक दिव्यांगता के साथ पैदा हुई थीं। उनके जन्म के बाद गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों ने उनके रूप-रंग को लेकर परिवार को ताने दिए। यहां तक कि माता-पिता को उन्हें अनाथालय में छोड़ने की सलाह भी दी गई। लेकिन दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उनके माता-पिता ने हार नहीं मानी और बेटी को आगे बढ़ने का मौका दिया।
यह भी पढ़ें : Raipur Auto QR Code Registration : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर का नाम

तेलंगाना के छोटे से गांव से निकलकर देश का नाम किया रोशन
दीप्ति की जिंदगी में बदलाव तब आया, जब उनके स्कूल के पीईटी शिक्षक बियानी वेंकटेश्वरलू ने उनकी प्रतिभा पहचानी। नौवीं कक्षा से उन्होंने दौड़ना शुरू किया। बाद में कोच नागपुरी रमेश ने उन्हें ट्रेनिंग दी और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद की। धीरे-धीरे दीप्ति ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें : Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह
दीप्ति जीवनजी की उपलब्धि पर देश को गर्व : Asian Para Games Gold Medal
आज दीप्ति की कामयाबी उन सभी लोगों के लिए जवाब है, जिन्होंने कभी उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए थे। एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए प्रदीप कुमार ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां दिखाती हैं कि हौसले और मेहनत के दम पर मुश्किलों को पीछे छोड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का
ख़बरें और भी हैं : Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा



